जयपुर

Rajasthan Politics : सिर्फ 25 वर्ष की उम्र में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी संजना जाटव, जीतीं तो तोड़ेंगी सचिन पायलट का रिकॉर्ड !

Lok Sabha Election 2024 in Rajasthan : संजना जाटव की उम्र महज़ 25 वर्ष की है, जो ना सिर्फ राजस्थान के लिए अब तक घोषित कांग्रेस के 10 उम्मीदवारों में सबसे कम हैं, बल्कि भाजपा के घोषित 15 उम्मीदवारों से तुलना में भी वे ही सबसे युवा उम्मीदवार हैं।

2 min read
Mar 13, 2024

दरअसल, संजना जाटव की उम्र महज़ 25 वर्ष की है, जो ना सिर्फ राजस्थान के लिए अब तक घोषित कांग्रेस के 10 उम्मीदवारों में सबसे कम हैं, बल्कि भाजपा के घोषित 15 उम्मीदवारों से तुलना में भी वे ही सबसे युवा उम्मीदवार हैं।


राजस्थान के लिहाज़ से वे आज भी सबसे युवा सांसद रहने का गौरव हासिल किए हुए हैं।ऐसे में यदि संजना जाटव चुनाव जीततीं हैं तो वे सबसे कम उम्र में चुनाव जीतने के पायलट का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें : जब सिर्फ 26 की उम्र में ही Sachin Pilot ने जीत लिया था लोकसभा चुनाव, जानें किसे दी थी शिकस्त?


फिलहाल भारतीय संसद की लोकसभा में सबसे कम उम्र की सांसद का तमगा ओडिशा की चंद्राणी मुर्मू के नाम है, जिन्होंने वर्ष 2019 में सोलहवीं लोकसभा चुनाव में क्योंझर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से महज़ 26 वर्ष की आयु में चुनाव जीता था। मुर्मू बीजू जनता दल से हैं।

- नया चेहरा, कार्यकर्ताओं की मांग थी कि नया उम्मीदवार बनाया जाए।


संजना प्रियंका गांधी की गुडबुक में रही हैं और वे प्रियंका गांधी के अभियान मैं ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान से भी जुड़ी रही हैं। यही कारण है टिकट की दौड़ में पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव, पूर्व सांसद रतन सिंह, डॉ. सुरेश यादव आदि दरकिनार कर दिए गए।


प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनावों में पिछड़ती रही है। यही वजह है कि इस बार कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर टिकट दी जा रही है। पार्टी के फीडबैक में संजना जाटव का नाम सामने आया है। इसकी वजह यह है कि संजना जाटव इस बार विधानसभा का चुनाव महज कुछ ही वोटों से हारी हैं। उधर, भाजपा यहां से कोली कार्ड खेल चुकी है। भाजपा का यह कार्ड पहले सफल भी रहा है। भाजपा ने पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली को अपना प्रत्याशी बनाया है।


संजना जाटव के पति कप्तान सिंह थानागाजी थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। खुद संजना अलवर जिला परिषद की सदस्य हैं। उनके ससुर सामोची ग्राम पंचायत कठूमर से सरपंच रहे हैं। संजना का जन्म एक मई 1998 को भुसावर में हुआ था। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चार बार के विधायक बाबूलाल बैरवा का टिकट काटकर उन्हें मैदान में उतारा था। जहां भाजपा के रमेश खींची ने 79756 मत प्राप्त किए, जबकि संजना जाटव को 79347 मत प्राप्त हुए थे। ऐसे में भाजपा के रमेश खींची 409 मतों से विजयी रहे थे।

Published on:
13 Mar 2024 11:33 am
Also Read
View All