जयपुर

NDA पर बरसे अशोक गहलोत, बोले – राजस्थान की जनता ने सिखाया BJP को सबक, कैसे जानें

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के 5वें चरण की वोटिंग कल यानि 20 मई को होगी। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कहा भाजपा 200 सीटों से भी नीचे रह जाए तो देश को कोई आश्चचर्य नहीं होगा।
less than 1 minute read
Lok Sabha Elections 2024 Ashok Gehlot Lashed Out at NDA said People of Rajasthan Taught a Lesson to BJP how to know
कांग्रेस दिग्गज नेता अशोक गहलोत

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 इस वक्त सुर्खियों में है। पांचवें चरण के लिए वोटिंग 20 मई को पड़ेगी। सभी पार्टियां खासतौर पर कांग्रेस और भाजपा अपना तानाबाना बुनने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहीं हैं। कांग्रेस दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने एक अपने सोशल मीडिया X पर एक ट्वीट लिखकर सबको चौंका दिया। अशोक गहलोत ने कहा भाजपा 200 सीटों से भी नीचे रह जाए तो देश को कोई आश्चचर्य नहीं होगा। इसके साथ ही अशोक गहलोत ने लिखा लोकसभा चुनाव में बने माहौल को देखकर लग रहा है कि अब जनता खुद NDA के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। भले ही दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य ब्रिटेन का शासन रहा हो, भारत की जनता ने कभी भी तानाशाही और अहंकार को पसंद नहीं किया और उसके खिलाफ हमेशा उठ खड़ी हुई। चुनावों के दौरान राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडू, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में मैंने यह माहौल महसूस किया है।

हर चरण के साथ भाजपा व NDA की स्थिति हुई खराब

अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि मुझे यह खुशी है कि NDA सरकार के खिलाफ इस माहौल की शुरुआत राजस्थान से हुई जहां पहले चरण में ही जनता ने सबक सिखाने की शुरुआत की। हर चरण के साथ भाजपा एवं NDA की स्थिति खराब हुई है। यदि भाजपा 200 सीटों से भी नीचे रह जाए तो देश को कोई आश्चचर्य नहीं होगा।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
19 May 2024 02:39 pm
Published on:
19 May 2024 02:36 pm