जयपुर

मां अमृता देवी का बनेगा भव्य स्मारक, दिया कुमारी की घोषणा

Deputy CM Big Announcement : डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने खेजड़ली शहीद मेले में कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप हम मां अमृता देवी का भव्य स्मारक बनाएंगे।
less than 1 minute read
Maa Amrita Devi a Grand Memorial will be Built Rajasthan Deputy CM Diya Kumari Announced
राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

Deputy CM Big Announcement :राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने खेजड़ली शहीद मेले में कहा कि गुरु जम्भेश्वर भगवान के आदर्शों पर चलकर बिश्नोई संप्रदाय पर्यावरण की रक्षा एवं प्रकृति को बचाकर मानव सेवा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप हम मां अमृता देवी का भव्य स्मारक बनाएंगे। राजस्थान में ट्रेन को पटरी से उतारने के प्रयास पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, अगर ऐसा कुछ भी हो रहा है तो उसकी पूरी जांच होगी और इस तरह की चीजों पर ध्यान दिया जाएगा।

सड़क का नाम शहीद अमृतादेवी बिश्नोई होगा

इसके साथ ही राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने जोधपुर-खेजड़ली फोर लेन सड़क मार्ग के निर्माण की घोषणा की। साथ ही कहा, इस सड़क मार्ग का नाम ‘शहीद अमृतादेवी बिश्नोई सड़क मार्ग होगा। दिया कुमारी ने मां अमृता देवी शहीद स्मारक पहुंचकर पर्यावरण के लिए बलिदान देने वाले 363 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने गुरु जम्भेश्वर भगवान के मंदिर में पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की।

यह भी पढ़ें -

खेजड़ी का वृक्ष किसी वरदान से कम नहीं - जोगाराम पटेल

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ के लोगों के लिए खेजड़ी का वृक्ष किसी वरदान से कम नहीं है, हमें इसके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है। खेजड़ी से प्राप्त लघु वन उपज से किसानों को आर्थिक संबल भी मिलता है। उन्होंने खेजड़ली बलिदान एवं पर्यावरण संरक्षण के इतिहास से आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
13 Sept 2024 08:07 pm
Published on:
13 Sept 2024 08:07 pm
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत