जयपुर

पिता चाहते थे डॉक्टर बनाना, लेकिन ये बनीं ‘पॉप क्वीन’

बैकअप डांसर के रूप में अपना कॅरियर शुरू किया। एक डांसर के रूप में फ्रांसिसी डिस्को गायक पैट्रिक हर्नाडेज के साथ विश्व दौरे पर गई। वापस लौटकर इन्होंने संगीतकार डैन गिलरॉय के साथ अपना रॉक बैड बनाया।

2 min read
Jul 11, 2020
पिता चाहते थे डॉक्टर बनाना, लेकिन ये बनीं ‘पॉप क्वीन’

इनका जन्म 1958 अमरीकी राज्य मिशिगन में हुआ था। पिता इंजीनियर और मां होममेकर थी। इनका नाम अपनी मां के नाम पर ही रखा गया था, इसलिए परिवार के सभी सदस्य इन्हें ‘लिटिल नोनी’ के नाम से पुकारा करते थे। ये पांच भाई-बहिन थे। जब ये पांच साल की हुई तभी मां की ब्रेस्ट कैंसर के कारण मृत्यु हो गई। मृत्यु से कुछ समय पूर्व मां के व्यवहार और व्यक्तित्व में अजीब-सा बदलाव आ गया था। ये नहीं समझ पा रही थी कि मां को क्या हुआ है। जब वे इस बारे में मां से बात करती तो वे रोने लग जाती। इतनी छोटी उम्र में जब मां हमेशा के लिए इन्हें छोडक़र चली गई तो यह कई दिनों तक गुमसुम रहने लगी। सभी बच्चों के लिए मां की जगह किसी और को देखना मुश्किल था। ऐसे में ये कुछ दिनों के लिए नानी के घर चली गई। इधर पिता ने परिवार की हाऊसकीपर से दूसरा विवाह कर लिया। इन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया। नई मां सिर्फ अपने बच्चों की परवरिश पर ही ध्यान देती थी। इस तरह पिता के दूसरी शादी के बाद भी इन बच्चों को हमेशा मां की कमी महसूस होती रही। इन्होंने पिता के दूसरे विवाह पर नाराजगी जताई और विरोध करना शुरू कर दिया। इस तरह कई वर्षों तक पिता के साथ इनका रिश्ता तनावपूर्ण ही रहा।
संगीत में आजमाई किस्मत
अब ये अपने बैंड के लिए गाने भी लगी थी। 1982 में इन्होंने अपना पहला गीत गाया। इसके बाद मार्च 1983 में ‘बर्निंग अप’ इनका दूसरा गीत रिलीज हुआ। इसी साल इन्होंने अपने नाम से पहला एल्बम निकाला लेकिन यह विफल रहा। इस एल्बम के विफल होने से ये निराश नहीं हुई और इन्होंने नए बदलाव से साथ दूसरा एल्बम निकाला, जिसने जल्द ही यूएस के टॉप एल्बम में अपना शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस एल्बम को 19 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने सुना। 1985 में ‘मटेरियल गर्ल’ गीत के लिए अपना पहला वीडियो जारी किया। संगीत की दुनिया में प्रसिद्धी पाने के बाद इन्होंने दो फिल्मों में भी अभिनय किया। एक के बाद एक इनके एल्बम हिट होते हुए और ये दुनिया पॉप क्वीन के नाम से प्रसिद्ध हुई। ये कलाकार कोई और नहीं बल्कि मैडोना ही है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉड्र्स के अनुसार इतिहास में मैडोना को सबसे अधिक व्यवसायिक रूप से सफल कलाकार माना जाता है। ये 20वीं सदी की टॉप रॉक सिंगर रही। इनके पास 20 स्टैच्यू एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवाड्र्स और 7 ग्रैमी अवाड्र्स हैं। मैडोना ने 13 फिल्मों में काम किया और 7 पुस्तके भी लिखीं। मैडोना को 5 बार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ कलाकार के रूप में पहचान मिली। इन्होंने दशक की सर्वश्रेष्ठ कलाकार का खिताब भी हासिल किया। वर्ष 2016 में फॉब्र्स के अनुसार मैडोना को दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार माना गया।

Published on:
11 Jul 2020 06:30 pm
Also Read
View All