जयपुर

अच्छी खबर : अब कमरे के लिए नहीं भटकना होगा गर्ल्स को, महारानी कॉलेज में बनेंगे दो नए हॉस्टल्स

'गार्गी' और 'मैत्रेयी' में रहेंगी हॉस्टलर्स, अगले साल 550 सीटों पर मिलेगा हॉस्टल में एडमिशन

2 min read
Sep 26, 2017

जयपुर . महारानी कॉलेज में पढऩे वाली उन स्टूडेंट्स के लिए यह खबर अच्छी हो सकती है, जो बाहर किराए पर रह रही हैं। अब नए सत्र में बाहर से पढ़ाई करने आने वाली गर्ल्स के लिए दो हॉस्टल्स की सौगात मिल सकेगी। गर्ल्स 'गार्गी ' और 'मैत्रेयी ' हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर सकेंगी। जानकारी के अनुसार महारानी कॉलेज में नए हॉस्टल्स के लिए राज्य सरकार सात करोड़ रुपए का फंड जारी हो चुका है। हॉस्टल के लिए जगह चिन्हित की जा चुकी है।

सौ-सौ की होगी कैपिसिटी

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि नए हॉस्टल्स की कैपिसिटी सौ-सौ गर्ल्स की होगी। मेंटीनेंस और निर्माण का काम राज्य सरकार की फंडिंग से होगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह में हॉस्टल्स का शिलान्यास किया जाएगा।

अत्याधुनिक होगी सुविधाएं
नए हॉस्टल्स में गर्ल्स को कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। इनमें फैसिलिटी रूम के साथ-साथ हर कमरों में वाई-फाई की सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए बायोमीट्रिक मशीन लगाई जाएंगी। इसके अलावा हॉस्टल्स सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा।

अब रह सकेंगी 550 गर्ल्स

खास बात यह है कि अब तक कॉलेज के एनिबेसेंट हॉस्टल में गर्ल्स के लिए 350 सीटें थीं। एडमिशन के दौरान सारी सीटें फुल हो जाती थी। गर्ल्स को बाहर किराए पर रूम लेकर रहना पड़ता था। नए हॉस्टल बनने के बाद 550 गल्र्स रह सकेंगी।

राज्य सरकार को दो हॉस्टल के लिए अप्रोच किया था, जो कि सेशन हो गए हैं। टेंडर प्रोसेस जारी है। अगले साल बढ़ी हुई सीटों पर एडमिशन किया जा सकता है।

प्रो. अल्पना कटेजा, प्रिंसिपल, महारानी कॉलेज

Published on:
26 Sept 2017 04:49 pm
Also Read
View All