वेबसाइट पर भी साइकिल की बुकिंग हो रही है। वहीं कुछेक होटल्स से भी पर्यटक साइकिल से शहर की सैर करने के लिए निकल रहे हैं। एक वेबसाइट के कुशल राठौड़ ने बताया कि सुबह तीन घंटे की ट्रिप में परकोटा के उन क्षेत्रों को दिखाया जाता है, जहां पर कार नहीं पहुंच सकती। वे बताते हैं कि यूरोपीय देशों से आने वाले पर्यटक साइकिल से घूमना अधिक पसंद करते हैं। राजस्थान ट्यूरिस्ट गाइड ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुण त्यागी ने बताया कि बीते एक दो साल में साइकिल की डिमांड बढ़ी है। ट्यूरिस्ट सीजन में 200 से 250 पर्यटक साइकिल की सवारी करते हैं।