महेंद्र राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित

रोवर महेंद्रसिंह को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सम्मानित किया है

less than 1 minute read
Dec 12, 2015

रोवर महेंद्रसिंह को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सम्मानित किया है। महेंद्र को यह सम्मान दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय राष्ट्रपति अवार्ड रैली के दौरान दिया गया है। सीओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि महेंद्र को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में मंगलवार को सम्मानित किया गया। महेन्द्र सिंह का गुरुवार को पाली पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बाबुसिंह राजपुरोहित, सीओ गाइड कैलाश शर्मा, सीओ स्काउट गोविन्द मीणा, शंकर सिंह दहिया, रमेशचन्द व राष्ट्रपति रोवर अपूर्व पुरोहित सहित कई लोग मौजूद थे। राष्ट्रीय स्तर सम्मानित होने के बाद महेन्द्रसिंह का विधायक ज्ञानचंद पारख व नगर परिषद सभापति महेंद्र बोहरा ने अभिनंदन किया। रोवर अपूर्व पुरोहित का भी इस अवसर पर अभिनन्दन किया गया।

7 रोवर को मिला यह सम्मान
सहायक राज्य संगठन आयुक्त जोधपुर बाबु सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सत्र 2014-15 मे 16 रोवर राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा गदपुरी(हरियाणा) में 05 दिवसीय आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। इसमें सर्वाधिक 7 रोवर को यह सम्मान प्राप्त हुआ था। इसमें रोवर महेन्द्रसिंह, अपूर्व पुरोहित, हर्षदीपसिंह, वी पी सिंह, कर्माराम, राहुल शर्मा व मनोज कल्याण शामिल हैं।

Published on:
12 Dec 2015 12:42 pm
Also Read
View All