जयपुर

Reservation Movement: राजस्थान में आरक्षण के लिए अब माली समाज ने भरी हुंकार, विधानसभा का घेराव आज

Mali Community Reservation Movement: राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर अब माली समाज ने भी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

2 min read
Feb 25, 2026
विधानसभा घेराव की रणनीति बनाते माली समाज के लोग। फोटो: पत्रिका

जयपुर। राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर अब माली समाज ने भी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। समाज के प्रतिनिधि आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे। बता दें कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में भ्रमण कर सैनी समाज जन अधिकार यात्रा मंगलवार को जयपुर पहुंची, जिसका समापन आज विधानसभा घेराव के साथ होगा।

माली-सैनी समाज ने 12 प्रतिशत अलग आरक्षण की मांग की है। आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मौर्य व सुमन समाज के सैकड़ों लोग 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान के गांव-गांव, कस्बों व शहरों से समाज के लोग भरतपुर के गंधार से जयपुर विधानसभा के लिए जन अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Food Security Scheme: राजस्थान में 75 लाख वंचितों को मिलेगा सस्ता राशन, 1147 नई दुकानें खुलेंगी

संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सीपी सैनी ने कहा कि पूर्व में भी अशोक गहलोत सरकार के समय भी हमें खाली आश्वासन मिला और असलियत में कोई कार्रवाई नहीं हुई। संघर्ष समिति के संगठन मंत्री विनोद सैनी बस्सी ने बताया कि घाट की गुणी से 22 गोदाम पर विधानसभा घेराव के लिए के लिए रवाना होंगे। इधर, विधानसभा के बाहर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

ये है समाज की प्रमुख मांगें

रामकिशन सैनी ने बताया कि बैठक में समाज को पृथक 12 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान करने, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने, विगत वर्षों में आंदोलनरत लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार देेने तथा पदाधिकारियों की तत्काल नियुक्ति करने, संत लिखमी दास की जन्मस्थली नागौर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने, नवीन सृजित फल, सब्जी एवं अनाज मंडियों में माली सैनी समाज को प्राथमिकता से दुकानें आवंटित करने, माली, सैनी, कुशवाहा, शाक्य एवं मौर्य समाज के लिए सामाजिक सुरक्षा अधिनियम के नियम पारित करने, फुले दंपत्ति के लिए विश्वस्तरीय संग्रहालय की स्थापना करने, बागवानी विकास बोर्ड बनाने, सेना में सैनी रेजिमेंट बनाने की मांग की गई।

ये भी पढ़ें

Jaipur News: जयपुर में यहां बनेंगे 14 फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड; सड़कें होंगी चौड़ी

Also Read
View All

अगली खबर