जयपुर

मल्लिकार्जुन खरगे बने कांग्रेस के अध्यक्ष, 24 साल बाद गैर गांधी परिवार से अध्यक्ष, CM गहलोत ने दी बधाई

सांसद शशि थरूर को 1072 वोट मिले हैं, मतगणना से पूर्व शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने चुनाव में लगाए थे गड़बड़ी के आरोप
2 min read
• •
Oct 19, 2022
malika_12345.jpg

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। खरगे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शशि थरूर को बड़े अंतर से चुनाव हराया है। मल्लिकाअर्जुन खरगे को 7897 वोट मिले हैं, जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले हैं। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे अगर गांधी परिवार से अध्यक्ष चुने गए हैं। 24 साल के बाद कोई गैर गांधी परिवार से पार्टी का अध्यक्ष बना है।

एआईसीसी मुख्यालय में जश्न का माहौल
इधर खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के बाद कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है। दरअसल इसकी एक वजह यह भी है कि खरगे महादलित वर्ग से आते हैं। ऐसे में पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर महादलित व्यक्ति चुना गया है। खरगे के जरिए कांग्रेस पार्टी दक्षिण भारत में अपने पैर मजबूत करना चाहती है।

खरगे को बधाईयों का दौर
मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी में बधाईयों का दौर है। निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कैसी वेणुगोपाल सहित कई अन्य नेताओं ने ट्वीट करके मल्लिकार्जुन खरगे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बधाई दी है।

शशि थरूर के पोलिंग एजेंट लगाए थे गड़बड़ी के आरोप
इससे पहले शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। सलमान सोज ने कहा था कि पंजाब, यूपी और तेलंगाना में चुनाव में धांधली हुई है और इसका पत्र उन्होंने चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को भी दिया था।

हालांकि बाद में पत्र लीक हो गया था। गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को देश के सभी राज्यों में मतदान हुआ था। राजस्थान से भी 410 डेलिगेट्स ने वोट किए थे।

गहलोत ने भी की थी खरगे के पक्ष में मतदान की अपील
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मतदान से पूर्व कई बार मल्लिकार्जुन खरगे के पक्ष में मतदान की अपील की थी, जिसे लेकर शशि थरूर ने आपत्ति भी दर्ज कराई थी।

वीडियो देखेंः- Congress President Election 2022 Live Updates : देखें कौन चल रहा है आगे

Published on:
19 Oct 2022 02:13 pm
Also Read
View All
पंचायत चुनाव जयपुर : प्रथम चरण के लिए 8 अक्टूबर को जारी होगी लोकसूचना, पंचायत समितिवार रिटर्निंग अधिकारी तय

जयपुर ATM लूटकांड का मास्टरमाइंड मस्तराम गिरफ्तार, कोटा-कोयम्बटूर में काट रहा था फरारी, लाखों रुपए और हथियार बरामद

राजस्थान में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें कब से पड़ेगी सर्दी

‘धंधा करना है तो रंगदारी दो…’: जयपुर में जमीन की देखभाल करने वाले को जान से मारने की धमकी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट

जयपुर में रितुराज लोहार मौत मामले में बड़ा अपडेट, सांप के डसने की कहानी पर उठे सवाल; पूर्व मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप