चित्रकूट

देह व्यापार में लिप्त महिला व पुरुष गिरफ्तार

देह व्यापार में लिप्त एक महिला व पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वे लोग अवैध देह व्यापार करते है ।

less than 1 minute read
देह व्यापार में लिप्त एक महिला व पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि जैसलमेर वृत्ताधिकारी नरेन्द्र कुमार दवे को मुखबिर से इत्तला मिली कि हाउसिंग बोर्ड स्थित क्वार्टर संख्या टी -7 में एक आदमी और एक औरत किराए पर रहे है, जो अवैध देह व्यापार करते है।

जिस पर वृत्ताधिकारी दवे मय महिला पुलिस थाना स्टॉफ की ओर से सोमवार अपराह्न 4 बजे हाउसिंग बोर्ड स्थित क्वाटर संख्या टी 7 पर बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया, जिसके ईशारे पर स्टॉफ की ओर से संयुक्त दबिश दी तथा मौके पर देह व्यापार में लिफ्त जसपालसिंह पुत्र दर्शेनसिंह निवासी गली सं. 4 दशमेश नगर, जलालाबाद, फाजिल्का पंजाब व उसकी सहयोगी महिला को दस्तयाब कर महिला पुलिस थाना जैसलमेर लाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वे लोग अवैध देह व्यापार करते है और जो आमदनी होती है, उसको बराबर बांट देते है। आरोपित जसपालसिंह गत 4 वर्षो से रिको कॉलोनी जैसलमेर में मजदूरी करता है तथा बताया कि करीब 5-6 महीने पूर्व उसका महिला से सम्पर्क हुआ था। जिससे दोस्ती हो गई तथा महिला को अवैध देह व्यापार के लिये हाउसिंग बोर्ड स्थित क्वार्टर किराये पर लेकर बुलाया। उसके बाद लगातार अवैध देह व्यापार शुरू कर दिया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। मामले की जांच महिला थानाधिकारी जेठाराम कर रहे हैं।
Published on:
10 Feb 2016 07:53 am
Also Read
View All