थानेदार साहब! यही वो लड़की है, जिसकी तीन लाख रुपए लेकर मेरे बेटे से शादी करवाई गई थी। शादी के 14वें दिन ही घर से भाग गई थी। इसी लड़की का अखबार में फोटो देखा तो आपसे फरियाद करने आया हूं कि ये ठग गिरोह में शामिल है।
इस पीड़ा के साथ कोतवाली आए नया गांव जोगमाया ढाणी निवासी कानाराम पुत्र मनाराम भाट ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। कोतवाल देरावरसिंह ने बताया कि इन्दिरा कॉलोनी विस्तार निवासी दलाल नंदू उर्फ आनंद पुत्र ताराचंद माली व सोसायटी नगर निवासी प्रकाश पुत्र गोरधनलाल मेघवाल व नया गांव निवासी किशनलाल पुत्र बाबूलाल भाट 28 जनवरी 2016 को सांवलियाजी (चित्तौडग़ढ़) स्थित एक होटल ले गए। जहां पुष्पा व शांतिलाल को लड़की सुनीता के मां-बाप कह कर मिलवाया था। वहीं माला पहना कर शादी करवाई थी। इस दौरान नंदू व सभी ने विवाह के बदले तीन लाख रुपए हमसे लिए थे।
27 फरवरी को अखबार में फर्जी शादी करने वाले गिरोह के बारे में पढ़ा और पकड़ी गई मध्यप्रदेश के डीगांवमाली थाना अफजलपुर (मंदसौर) निवासी अनिता उर्फ पूजा पुत्री गेंदालाल बांछड़ा का फोटो देखा तो सामने आया कि यह तो वही सुनीता है, जिससे नंदू ने शादी करवाई थी।ॉ
ज्ञात रहे कि कोतवाली पुलिस ने 26 फरवरी को फर्जी शादी करवा कर दूल्हे व उसके परिवार को ठगने वाले गिरोह का राजफाश करते हुए एक महिला सहित दो दलालों को गिरफ्तार किया था।
दो बच्चों की मां से कराई तीन बार शादी
मां जमनादेवी की तबीयत खराब होने पर उसे छोटा भाई इलाज के लिए उदयपुर ले गया। इधर 10 फरवरी की अलसुबह सुनीता मौका घर से निकल गई। उसे ढूंढा लेकिन नहीं मिली, नंदू से संपर्क किया लेकिन वह उल्टा हमें डांटने लगा। अनिता उर्फ पूजा शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। आरोपितों ने पैसों के लालच में इसकी सांडिया गांव सहित पाली के राजेन्द्र नगर विस्तार निवासी गोरधनलाल पुत्र बींजाराम रेगर व नया गांव जोगमाया ढाणी निवासी कानाराम पुत्र मनाराम भाट से योजना बनाकर फर्जी शादी करवाई थी।
शहर में चल रहा गिरोह
शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में भी कुछ लोग इसी तरह का गिरोह चला रहे हैं, जो जरुरतमंदों व मालदार लोगों की फर्जी शादी करवाकर ठग रहे हैं लेकिन लोकलाज के डर से ठगी का शिकार हुए लोग आगे नहीं आ रहे।
ये दुल्हनें घर बसाने नहीं, उजाडऩे वाली हैं
समाज में बेटियों की कमी ने विवाह को बना दिया व्यापार-
केस 1: 22वें दिन बाद ही चली गई दुल्हन
टांकों का बास निवासी कानाराम घांची की पाली के ही एक दलाल के 1.71 लाख रुपए लेकर पूना की एक लड़की से मई 2015 में शादी करवाई थी। शादी के 22 दिन बाद ही दुल्हन मां की तबीयत खबरा होने का बहाना कर नकदी व जेवरात लेकर चली गई थी। कानाराम लेने गया तो मारपीट की।
केस 2 : यहां चौथे दिन ही भाग गई
राजेन्द्र नगर विस्तार निवासी गोरधनलाल रेगर ने बताया कि दलाल नंदू माली ने उससे 80 हजार रुपए लेकर मध्यप्रदेश के बुनिया खेड़ा की पूजा नाम की लड़की से दिसम्बर 2015 में शादी करवाई। शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन जेवरात व नकदी लेकर फरा