जयपुर

गांधी जयंती पर हुए कई कार्यक्रम, सीएम गहलोत ने अर्पित की श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर बुधवार को शासन सचिवालय और जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर बापू की प्रतिमा के सामने बापू के प्रिय भजनों और रामधुनी का गायन हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Oct 2019, 2:08 PM IST
gandhi jayanti
gandhi jayanti

जयपुर। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर बुधवार को शासन सचिवालय और जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर बापू की प्रतिमा के सामने बापू के प्रिय भजनों और रामधुनी का गायन हुआ। इससे पहले सचिवालय में सुबह 7.30 बजे मुख्ममंत्री अशोक गहलोत ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिवालय में पौधरोपण किया। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर सचिवालय में डेढ़ सौ पौधे लगाए।

पौधरोपण के बाद मुख्यमंत्री ने वहां लगी महात्मा गांधी पर प्रदर्शनी को देखा। कार्यक्रम में पीएचईडी मंत्री बुलाकी दास कल्ला, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग, मंत्री ममता भूपेश, मोहम्मद, मंत्री भजनलाल जाटव व अशोक चांदना, विधायक कृष्णा पूनिया, सांसद करण सिंह यादव मौजूद रहे।

इसके अलावा सीएस डीबी गुप्ता, एसीएस सुबोध अग्रवाल, निरंजन आर्य, रोहित कुमार सिंह, राजीव स्वरूप, वीनू गुप्ता, प्रमुख सचिव रोली सिंह, सीएम सलाहकार गोविंद शर्मा, सीएम प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, सीईओ आनंद कुमार प्रमुख सचिव कुंजीलाल मीणा मौजूद रहे। इसके बाद गांधी सर्किल पर भी रामधुनी कार्यक्रम हुआ, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्रियों ने शिरकत की।

Published on: