मनोहरपुर-दौसा हाईवे दुर्घटनाओं के चलते किलर हाईवे के नाम से पहचान बना चुका है। इस मार्ग से खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी और करणी माता के दर्शन के लिए दिल्ली, हरियाणा, यूपी और एमपी सहित कई राज्यों के श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। बीते दो वर्षों में यहां हादसों में 97 लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने फोरलेन निर्माण के साथ दुर्घटना संभावित स्थलों और खतरनाक घुमावों का स्थायी समाधान करने की मांग की है।