23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / जयपुर जिला प्रमुख की रेस में कांग्रेस के 5 बड़े नाम: युवा जोश या अनुभव, किस पर दांव लगाएगा आलाकमान?

जयपुर जिला प्रमुख की रेस में कांग्रेस के 5 बड़े नाम: युवा जोश या अनुभव, किस पर दांव लगाएगा आलाकमान?

Jaipur Zila Parishad: जयपुर जिला परिषद की 57 में से 41 सीटें जीतने के बाद कांग्रेस में जिला प्रमुख पद के लिए पांच नाम चर्चा में हैं। प्रदेश नेतृत्व संगठन के अनुभव, युवा नेतृत्व, महिला प्रतिनिधित्व और जातीय समीकरणों पर विचार करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 23 Nov 2026, 10:18 AM IST

jaipur zila parishad election 2026

सुमन कुमारी और तनु शर्मा (पत्रिका फोटो)

Jaipur Zila Pramukh Election 2026: जयपुर जिला परिषद में 57 में से 41 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद कांग्रेस के सामने असली कसौटी अब जिला प्रमुख का चेहरा चुनने की है। एक तरफ संगठन में लंबे समय से सक्रिय नेताओं को मौका देने का दबाव है, दूसरी तरफ बड़े अंतर से जीतकर आए युवा चेहरों को जिम्मेदारी सौंपने का विकल्प है। अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व को ही लेना है।

जिला प्रमुख पद की दौड़ में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी से लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और युवा महिला प्रतिनिधियों तक के नाम चर्चा में हैं। इनमें यशवीर सिंह सूरा, श्रवण कुमार गुर्जर, तनु शर्मा, सुनील कुमार कुमावत और सुमन कुमारी सामोता शामिल हैं। जातीय समीकरण, क्षेत्रीय संतुलन और महिला प्रतिनिधित्व भी फैसले में अहम रहेंगे। कांग्रेस के सामने जीत के अंतर, संगठन के प्रति निष्ठा, राजनीतिक अनुभव, युवा नेतृत्व और सामाजिक समीकरणों के बीच संतुलन साधने की चुनौती है।

दौड़ में इन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा

यशवीर सिंह सूरा - सक्रियता और अनुभव की ताकत

युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यशवीर सिंह सूरा प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और अनुभव उनकी ताकत हैं। उन्होंने वार्ड 28 से भाजपा प्रत्याशी को 3,211 मतों से हराया है। संगठन के अनुभव और युवा नेतृत्व का मेल उनकी दावेदारी को मजबूत बना सकता है।

तनु शर्मा - युवा महिला चेहरे पर दांव की संभावना

24 वर्षीय तनु शर्मा जिला परिषद की सबसे युवा महिला सदस्यों में शामिल हैं। उन्होंने वार्ड 39 से 6,348 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। युवा नेतृत्व और महिला प्रतिनिधित्व के लिहाज से उनका नाम चर्चा में है। नेतृत्व महिला चेहरे को प्राथमिकता देता है तो उनकी दावेदारी मजबूत हो सकती है।

श्रवण कुमार गुर्जर - भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहे, जमीनी चेहरा

जमवारामगढ़ के बहलोड निवासी श्रवण कुमार गुर्जर आंधी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। वे 2005 से 2010 तक ग्राम पंचायत बहलोड के सरपंच रह चुके हैं। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से श्रीनगर तक शामिल रहे। सक्रियता और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व उनकी दावेदारी के आधार हैं।

सुनील कुमार कुमावत - सबसे बड़ी जीत से मजबूत दावा

सुनील कुमार कुमावत ने वार्ड 18 से भाजपा की रमा देवी को 7,096 मतों के बड़े अंतर से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बड़ी जीत और युवा चेहरा होना उनकी दावेदारी को मजबूत बनाते हैं। पार्टी उनकी लोकप्रियता और युवा नेतृत्व को ध्यान में रखकर फैसला ले सकती है।

सुमन कुमारी सामोता - महिला और ओबीसी समीकरण

सुमन कुमारी सामोता ने वार्ड 1 में भाजपा प्रत्याशी को 2,962 मतों से हराया। महिला और ओबीसी प्रतिनिधित्व के लिहाज से उनका नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल है। पार्टी सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति अपनाती है तो उनके नाम पर विचार हो सकता है।