जयपुर

13 साल पहले हुई शादी अब अंतिम दर्शन के लिए बिलख पड़ी पत्नी, 10 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, अर्थी उठी तो निकल गए आंसू

Police jawan's Last journey: गांव में अंत्येष्टि स्थल पर तीन राउण्ड फायर कर राजकीय सम्मान के साथ हजारों नम आंखों से पुलिस जवान को अंतिम विदाई दी।

2 min read
May 14, 2023
Police jawan's Last journey

Police jawan's Last journey: आंतेला. दौलतपुरा थाना में कांस्टेबल पद पर तैनात विराटनगर तहसील के ग्राम हीरापुरा गागडकाला निवासी अर्जुनलाल यादव पुत्र सरदारमल यादव की ड्यूटी के दौरान मौत के बाद पार्थिव देह शनिवार को दोपहर जैसे ही पुलिस जवान के बागावास अहिरान ग्राम पंचायत स्थित गांव हीरापुरा गांगडकाला में पहुंची तो हर किसी की आंख नम हो गई। दोपहर में गांव में अंत्येष्टि स्थल पर तीन राउण्ड फायर कर राजकीय सम्मान के साथ हजारों नम आंखों से पुलिस जवान को अंतिम विदाई दी। पुलिस जवान के 10 वर्षीय पुत्र अन्नू ने मुखाग्नि दी। इधर, अपने पति के अंतिम दर्शन के लिए जवान की पत्नी सुमन देवी बिलख पड़ी और उसकी आंखे भी रुलाई से पथरा गई थी।

पुलिस जवान अर्जुनलाल दौलतपुरा थाना में कांस्टेबल पद पर तैनात था। बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिस पर उसे जयपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजसों ने उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अर्जुनलाल 2011 में कांस्टेबल पद पर पुलिस में भर्ती हुआ था। कांस्टेबल अर्जुनलाल करीब एक साल से दौलतपुरा थाने में तैनात था।

तीन भाइयों में था सबसे छोटा
पुलिस कांस्टेबल अर्जुनलाल का विवाह करीब 13 साल पहले सुमन देवी के साथ हुआ था। जवान के दस वर्षीय एकलौता बेटा अन्नू है। पुलिस जवान अर्जुन तीन भाइयों में सबसे छोटा है। बड़ा भाई महेश, मंझला भाई सुरेश है। इस दौरान परिवार सदमे में रहा। आसपास के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
पुलिस जवान की अंतिम यात्रा में उमड़े लोग
अंतिम विदाई से पहले पुलिस जवान की पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए घर पर ले जाया गया। जहां जवान की माता कमली देवी व पत्नी सुमन देवी फफक पड़ी। 10 वर्षीय पुत्र अन्नू का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता सरदारमल, ब़डा भाई महेश व मंझला भाई सुरेश की भी रुलाई थमने का नाम नहीं ले रही थी।
राजकीय सम्मान से हुई अंत्येष्टि
पुष्प अर्पित कर दी विदाई: जवान की अंतिम यात्रा में भाबरू थाना प्रभारी धर्मसिंह, हैड कांस्टेबल सिकन्दर सिंह, कांस्टेबल भीवाराम, कांस्टेबल राजेन्द्र और दौलतपुरा थाना पुलिस के जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

Published on:
14 May 2023 05:32 pm
Also Read
View All