जयपुर

विवाहिता से हथियार के बल पर बलात्कार, विरोध करने पर फाड़ दिए कपड़े

पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि वह सोमवार रात्रि करीब 9 बजे जंगल से शौच से निवृत होकर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के एक आरोपी ने सुनसान स्थान देखकर विवाहिता से अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 May 2022, 12:15 AM IST
विवाहिता से हथियार के बल पर बलात्कार, विरोध करने पर फाड़ दिए कपड़े
विवाहिता से हथियार के बल पर बलात्कार, विरोध करने पर फाड़ दिए कपड़े

जयपुर। भरतपुर जिले के एक गांव में सोमवार रात्रि को शौच से निवृत होकर लौट रही एक विवाहिता से कट्टे की नोंक पर बलात्कार (Married woman raped) करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने मंगलवार को नामजद रिपोर्ट कराई है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि वह सोमवार रात्रि करीब 9 बजे जंगल से शौच से निवृत होकर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के एक आरोपी ने सुनसान स्थान देखकर विवाहिता से अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विवाहिता के विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए और कनपटी पर कट्टा लगाकर उसके साथ बलात्कार किया। शोर-शराबा सुनकर आए एक व्यक्ति ने आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से भाग गया। विवाहिता ने आरोपी का पक्ष लेने आए कुछ लोगों को नामजद करते हुए लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट करने का भी आरोप भी लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल मुआयना करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहां दलित नाबालिग से बलात्कार का प्रयास
जिले के एक थाने में सोमवार को दलित पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार प्रसास का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता के पिता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि सोमवार रात्रि को उसकी नाबालिग पुत्री सो रही थी। तभी एक जना उसके पास आकर सो गया। आरोपी ने नाबालिग से बलात्कार करने की कोशिश की। इस दौरान नाबालिग के शोर मचाने पर परिजन जाग गए और आरोपी को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। रिपोर्ट में आरोपी को नामजद किया गया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना