जयपुर

मरूधरा की बेटी ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर बढ़ाया देश का मान, जमवा रामगढ़ उपखंड में खुशी की लहर

जयपुर के जमवारामगढ़ उपखंड में मेदराजसिंहपुरा सीरो का बांस निवासी किसान की बेटी तुलसी मीना ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर देश में अपने गांव का नाम रोशन किया है।
2 min read
May 30, 2025
Feature image
राजस्थान की महिला पर्वतारोही तुलसी मीना, पत्रिका फोटो

राजस्थान में जयपुर के जमवारामगढ़ उपखंड में मेदराजसिंहपुरा सीरो का बांस निवासी किसान की बेटी तुलसी मीना ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर देश में अपने गांव का नाम रोशन किया है। छोटे से गांव की युवा महिला पर्वतारोही तुलसी मीना पुत्री देवाराम खोडा ने दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट पर शान से तिरंगा फहराया है। तुलसी वर्ष 2020 में हिमाचल प्रदेश के पीर पंजाल रेंज स्थित मांउट फ्रेंडशिप पीक पर तिरंगा फहरा चुकी हैं।

पहले माउंट फ्रेंडशिप पीक चोटी पर फहराया तिरंगा

हिमाचल प्रदेश की पर्वत श्रृंखला की ऊंची चोटियों में से एक माउंट फ्रेंडशिप पीक चोटी की उंचाई 17,348 फीट है। यह चोटी मांउट एवरेस्ट के समकक्ष मानी जाती है। युवा महिला पर्वतारोही ने यह सफलता न्यू एडवेंचर ग्रुप में शामिल होकर प्राप्त की है। तुलसी मीना ने बताया कि टीम में जयपुर से पर्वतारोही रजनी चौधरी व विक्रम झाझडिया भी शामिल थे।

बॉक्सिंग में जीते अवार्ड

पर्वतारोही तुलसी मीना बॉक्सिंग खिलाड़ी भी है। कॉलेज शिक्षा के दौरान बॉक्सिंग की बेस्ट खिलाड़ी ओर एनसीसी की बेस्ट कैडेट का अवार्ड प्राप्त कर चुकी है। रोल बॉल व पर्वतारोही में राष्ट्रीय पदक लाने वाली क्षेत्र की पहली महिला खिलाड़ी है।

ये रहा सफर

परिजनों के अनुसार तुलसी मीना सबसे पहले टीम 2 अप्रेल को काठमांडू पहुंची। यहां से 15 अप्रेल को बेस केम्प पंहुचे। यहां से 19 अप्रेल को बर्फीली पहाडियों पर चढ़ना शुरू किया। यहां से तंग बर्फीले रास्तों से कठिन परिस्थितियों को पार करके 27 मई को माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने में कामयाबी हासिल कर ली।

उपखंड में खुशी का माहौल

पर्वतारोही तुलसी मीना ने साथियों के साथ माउंट एवरेस्ट की चोटी पर शान से तिरंगा लहराया। तुलसी की सफलता पर घर, परिवार व गांव में खुशी माहौल है। युवा पर्वतारोही तुलसी मीना 4 साल पहले ही दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने का फैसला कर लिया था, और तभी से कड़ प्रशिक्षण से गुजर रही थी।

Updated on:
30 May 2025 01:13 pm
Published on:
30 May 2025 01:13 pm