जयपुर

रोका, टोका, समझाया और मास्क पहनाया

कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन को लेकर मंगलवार को आयुक्त एवं प्राधिकारी नगर निगम जयपुर ग्रेटर दिनेश कुमार यादव ने मुहाना मंडी में दुकानदारों तथा ग्राहकों को मास्क वितरित किए। मंडी सचिव, जोन उपायुक्त झोटवाड़ा ममता नागर, जोन उपायुक्त सांगानेर आभा बेनीवाल तथा नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ आयुक्त ने मंडी क्षेत्र में विभिन्न ब्लाकों में जाकर मास्क वितरित किए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2020, 11:58 PM IST
mask distribution by commission of jaipur municipal corporation
mask distribution by commission of jaipur municipal corporation

इस दौरान डेयरी संचालक बिना मास्क पहने मिला तो आयुक्त ने डांटते हुए कहा कि आप सब लोगों को सामान उपलब्ध करवाते हो। इसलिए सबसे जरूरी है कि आप स्वयं मास्क पहनो। उन्होंने मंडी सचिव से कहा कि अगर यह डेयरी संचालक दुबारा बिना मास्क मिले तो इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने डेयरी संचालक को समझाया कि आपको तो अन्य लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
छोटी बच्चियों को मास्क पहनाया
इस दौरान कुछ छोटी बच्चियां बिना मास्क मिली तो आयुक्त ने उन्हें मास्क पहनाया और बच्चियों को बोले कि कोरोना बीमारी बहुत घातक है। इससे बचना है तो हमेशा मास्क लगाया करो।
महिलाओं से बोले परिवार को बचाओ
इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आई कुछ महिलाएं बिना मास्क नजर आई तो आयुक्त ने उन्हें मास्क दिया और महिलाओं को समझाया कि आप परिवार की मुखिया है आपकी जिम्मेदारी है कि आप स्वयं को और पूरे परिवार की कोरोना से रक्षा करें। इसके लिये जरूरी है कि आप भी मास्क पहने और परिवार वालों से भी मास्क लगवाए। इस दौरान उन्होंने इंदिरा रसोई का भी जायजा लिया।

Published on: