
बस्सी. आदिवासी मीणा गौरव सेवा समिति के तत्वावधान में चामुंडा माता मंदिर टोड़ाभाटा में गुलाबचंद पटवारी खाजलपुरा की अध्यक्षता में आगामी 20 नवम्बर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमें बस्सी विधानसभा क्षेत्र से मीणा समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर विवाह सम्मेलन के लिए टोडा गांव निवासी महेश चंद मीणा को संयोजक व हनुमान सहाय मीणा सहसंयोजक मनोनीत किया गया। सभा स्थल पर विवाह सम्मेलन के लिए जोड़ों का पंजीकरण किया गया। आगामी 20 नवंबर 2026 को होने वाले प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए सभी लोगों ने तन मन धन से सहयोग करने की पेशकश की । हनुमान सहाय जूनवाल ने 5 जोड़े विवाह सम्मेलन देने व 20 हजार लोगों तक की भोजन की व्यवस्था करने की घोषणा की। प्रचार मंत्री गंगा सहाय बलोत रामसिंहपुरा ने एक जोड़ा विवाह सम्मेलन देने एवं एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
फोटो केप्शन - बस्सी के टोडा भाटा में चामुण्डा माता मंदिर में बैठक आयोजित।