कोटा

महापौर ने पीएसके मिलने पर जताया विदेश मंत्री का आभार

नगरनिगम महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने पासपोर्ट सेवा केंद्र उदयपुर में स्वीकृत किए जाने के लिए विदेश मंत्री का आभार जताया।

less than 1 minute read
Feb 04, 2016

नगरनिगम महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने पासपोर्ट सेवा केंद्र उदयपुर में स्वीकृत किए जाने के लिए विदेश मंत्री का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि नगरनिगम अब आगे की तैयारियों में जुट गया है। गौरतलब है कि बुधवार को उदयपुर से किए गए एक ट्वीट का जवाब देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने री-ट्वीट कर लिखा कि उदयपुर में पासपोर्ट कार्यालय के प्रस्ताव को सहमति दी जा चुकी है, आप खुश रहें।

नगरनिगम में गुरुवार सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए महापौर ने पीएसके मिलने की खुशी जताते हुए कहा कि इसका कभी से शहरवासियों को इंतजार था। केंद्र सुभाषनगर स्थित पाठों की मगरी में नगर निगम के नवनिर्मित दो मंजिला सामुदायिक भवन में खुलेगा।

इसके लिए निगम ने पहले ही स्वीकृति दे दी थी और अब भी कोई व्यवस्था यदि बाकी है तो वे पूरी की जाएंगी। जब निगम ने इसका बीड़ा उठाया है तो अब छोटी-मोटी आवश्यकताएं इसमें रोड़ा नहीं बन पाएगी।

शाम को होगी आतिशबाजी
पासपोर्ट सेवा केंद्र के उदयपुर को मिलने की खुशी में शाम 6 बजे सूरजपोल चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आतिशबाजी की जाएगी।

Published on:
04 Feb 2016 02:37 pm
Also Read
View All