जयपुर

Rajasthan News: अभिनेता रणवीर सिंह व कार्तिक आर्यन को नोटिस, 50 लाख मुआवजे की मांग; जानिए क्या है पूरा मामला

McDonald's food safety controversy: खाद्य सामग्री के लिए हानिकारक तेल का प्रयोग होने के मामले में जयपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने मैकडॉनल्ड्स के एमडी, अभिनेता रणवीर सिंह व कार्तिक आर्यन को नोटिस जारी किया है।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
कार्तिक आर्यन व रणवीर सिंह। फोटो: पत्रिका

जयपुर। जिला उपभोक्ता आयोग, जयपुर-द्वितीय ने शहर के खाद्य सामग्री के लिए हानिकारक तेल का प्रयोग होने के मामले में मैकडॉनल्ड्स के एमडी राजीव रंजन, ब्रांड एम्बेसडर अभिनेता रणवीर सिंह व कार्तिक आर्यन व अन्य को नोटिस जारी कर 23 मार्च तक जवाब तलब किया।

आयोग के अध्यक्ष ग्यारसी लाल मीणा ने गौरव तिवाडी के परिवाद पर यह आदेश दिया। परिवाद में कहा कि 9 फरवरी को खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की टीम ने जयपुर में मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां दूषित खाद्य तेल में फ्रेंच फ्राइज व नॉनवेज खाद्य सामग्री बनाते हुए मिली।

ये भी पढ़ें

Food Security Scheme: राजस्थान में 75 लाख वंचितों को मिलेगा सस्ता राशन, 1147 नई दुकानें खुलेंगी

कैंसर व हार्ट की बीमारी का कारण हो सकता है तेल

खाद्य तेल को विषाक्त बताते हुए कहा कि यह तेल कैंसर व हार्ट की बीमारी का कारण हो सकता है। इसके बावजूद मैकडॉनल्ड्स भ्रामक प्रचार-प्रसार के जरिए प्रॉडक्ट को बेच रहा है। ऐसे में उसकी बिक्री पर रोक लगाई जाए। परिवाद में मानसिक संताप के लिए परिवादी ने पचास लाख रुपए की मांग की है।

ये भी पढ़ें

Jaipur News: जयपुर में यहां बनेंगे 14 फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड; सड़कें होंगी चौड़ी

Also Read
View All

अगली खबर