
वीकेंड शो में आज मिलिए एक अनूठे फनकार से, वेस्ट पाइप से बजाता है ये युवक बांसुरी, ऐसे छुपेरुस्तम हुनरमंद को पत्रिका टीवी देगा एक प्लेटफॉर्म।
कहते है ना प्रतिभा किसी मंच की मोहताज नहीं होती, फन को किसी स्पॉटलाइट की तलाश नहीं होती। ये तो खुद-ब-खुद लोगों को खींचता है और सवाल करता है,आखिर ये है कौन? एक छुपारुस्तम कलाकार, जिससे आपकी मुलाकात करवाएगा पत्रिका टीवी। पत्रिका टीवी पर शनिवार की रात प्राइम टाइम स्लॉट में 8.30 बजे आप देख सकेंगे इस छुपारुस्तम कलाकार को। वीकेंड शो में इस बार एक शख्स से आपको मिलवाएंगे, जो अपने आप में एक अनूठे वाद्य यंत्र से लोगों को सुमधुर बांसुरी सुनाता है।
दीपक सोनी नाम के इस युवक को जयपुर के वैशाली नगर के लोग भली भांति जानते हैं। ये कलाकार बिजली के वेस्ट पाइप से बांसुरी बजाता है। सुनने में ही ये बहुत अजीब सा लगता है कि आखिर यह कैसे मुमकिन है, इस बात का जवाब तो आपको उसे देखकर और सुनकर ही पता चलेगा। कैसे आया इस शख्स के दिमाग में ये इनोवेटिव आइडिया ? अब इस हुनर का आगे कैसे हो सकेगा इस्तेमाल ? हर सवाल का जवाब मिलेगा, इस शनिवार रात 8.30 बजे पत्रिका टीवी के वीकेंड शो में टाटा स्काई पर 581, एयरटेल पर 353, डैन पर 332, हैथवे पर 218 और पत्रिका के एप को डाउनलोड कर आप अपने मोबाइल पर भी देख सकते हैं पत्रिका टीवी लाइव ।
पत्रिका टीवी इसी तरह के छुपेरुस्तम कलाकारों, साइंटिस्ट्स, जुगाड़बाजों को प्लेटफार्म भी दे रहा है। अगर आप भी कुछ ऐसा करते हैं, जो औरों से हटकर है, तो हमें मेल कीजिए। आपके आसपास ऐसा कोई शख्स है जो कुछ हटकर हुनर रखता है तो आप हमसे मिलिए। उस हुनरमंद की पूरी जानकारी tv@in.patrika.com पर मेल कीजिए। पत्रिका मुहैया कराएगा उस हुनरमंद को एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जो देगा उसके हुनर को एक नई पहचान।