बगरू की ये सौगात है प्रिंसेज मेगन मार्केल के लिए खास
ब्रिटेन के शाही परिवार में पिछले दिनों नन्हा शहजादा शामिल हुआ है। डचेज आफ सक्सेसर (Duchess of Sussex ) मेगन मार्केल (meghan markle) और प्रिंस हैरी (prince harry) माता—पिता बने। उन्होंने बेटे को नाम दिया प्रिंस आर्ची (prince archie)। बताया जा रहा है कि प्रिंस आर्ची को लेकर ये शाही जोड़ा काफी सचेत रहता है। शायद यही कारण है कि आर्ची के जन्म के काफी दिनों बाद उसका चेहरा दुनिया के सामने लगाया गया। नन्हे प्रिंस की हर एक चीज को खासतौर पर चुना जाता है। और ऐसी ही एक खास चीज चुनी गई है जयपुर (jaipur ) के बगरू (bagru) से। जी हां, प्रिंस आर्ची के लिए मेगन ने पसंद की है बगरू के ऑर्गेनिक कपड़े से बनी दोहर। हाल ही में सूती कपड़े से बनी दोहर में प्रिंस आर्ची को लपेटे मेगन मार्केल नजर आईं। उनके साथ प्रिंस हैरी भी थे। बताया जा रहा है कि प्रिंस हैरी और मेगन दोनों ही प्रकृति प्रेमी हैं। वे शाही जोड़ा अकसर पर्यावरण बचाने का संदेश देता भी दिखता है। साथ ही ऑर्गेनिक वस्तुओं का उपयोग करना ही पसंद करता है। ऐसे में बगरू (bagru) की ये दोहर मेगन मार्केल की पहली पसंद है। बताया जा रहा है कि यह कॉटन कंबल हॉगकॉग के एक स्टोर से खरीदा गया है। लेकिन इसका निर्माण जयपुर के बगरू में हुआ है। बगरू कॉटन अपने प्रिंट और क्वालिटी के लिए दुनियाभर में मशहूर है।
प्रिंस आर्ची के लिए सब खास
आपको बता दें कि प्रिंस हैरी और मेगन प्रिंस आर्ची को लेकर काफी सचेत हैं। इसलिए उन्होंने अपने घर को भी नए तरीके से रिनोवेट करवाया है। इतना ही नहीं पूरे महल को साउंट प्रूफ बनाया गया है, जिससे प्रिंस को बाहर की कोई आवाज सुनाई न दे और उसकी नींद खराब न हो। इतना ही नहीं आर्ची की तस्वीरें भी बहुत दिनों बाद मीडिया में दी गईं। इससे पहले मेगन ने फादर्स डे और मदर्स डे पर आर्ची की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कीं, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया।