जयपुर

Rajasthan weather Update: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, राजस्थान के इतने जिलों में बारिश का बड़ा अलर्ट

IMD Alert: आगामी दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने तथा हीटवेव से राहत बने रहने की संभावना है।

2 min read
Jun 02, 2024

Weather Forecast Rajasthan: प्रदेश में नौतपा का असर कम होते जा रहा है। मौसम बदलने के साथ ही हीटवेव का असर कम हो गया है। इस बीच पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश राजगढ़, चूरू में 11 मिमी, जबकि पूर्वी राजस्थान के सीकर में 8 मिमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मेघगर्जन बारिश (Rajasthan IMD Rain Alert) की गतिविधियां आज भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं कहीं तेज अंधड़ 40-50 Kmph हवाएं तथा हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने तथा हीटवेव से राहत बने रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर

वहीं शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर, दौसा, चूरू, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहे और दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चली। इस दौरान मध्यम बारिश हुई। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के बिग्गाबास रामसरा व कीतासर गांव में बरसात के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे। आगामी दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होगी।

तीन दिन हीटवेव का असर नहीं

राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात का न्यूनतम तापमान 34.9 दर्ज किया गया। शाम को बारिश के बाद तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आई। शाम सात बजे पारा 39 डिग्री पर आ गया। मौसम केन्द्र के अनुसार आने वाले तीन दिन हीटवेव का असर नहीं रहेगा। मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री से गिरावट होगी।

Also Read
View All

अगली खबर