जयपुर

Rajasthan Weather Today : मौसम विभाग का येलो अलर्ट, आज राजस्थान के 13 जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

Rajasthan Weather Today : राजस्थान में आज सोमवार 25 अगस्त को मौसम विभाग ने नया येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के कितने जिले में आज बारिश होने की संभावना है, जानें।
less than 1 minute read
Meteorological Department issued Yellow Alert Today Rajasthan in 13 districts heavy rain warning
फोटो पत्रिका

Rajasthan Weather Today : राजस्थान में आज सोमवार 25 अगस्त को मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, बाडमेर, पाली, सिरोही, नागौर, अजमेर जिले में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली के गिरने की भी आशंका बलवती है। इस दौरान 20-30 KMPH गति से तेज हवा चलने की संभावना है।

राजस्थान में सबसे अधिक बारिश दौसा में 285 मिमी दर्ज

राज्य में सक्रिय हुए मानसून से भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य में रविवार को सबसे अधिक बारिश बीते 24 घंटे में दौसा में 285 मिलीमीटर (11.4 इंच) हुई। इसके अलावा नागौर जिले में भारी बारिश हुई। नागौर में 173, देह में 137 मिलीमीटर दर्ज की गई। जयपुर अलसुबह से बारिश का दौर शुरू हुआ। बीते 24 घंटे में 93 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश में आगामी पांच दिन मानसून रहेगा सक्रिय

मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार को जयपुर, भरतपुर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र के अलावा बीकानेर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी से अतिभारी बारिश हुई। केन्द्र के अनुसार सोमवार से उदयपुर, जोधपुर सहित दक्षिणी भागों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि कोटा संभाग में भारी बारिश का दौर कम होगा। प्रदेश में आगामी पांच दिन मानसून सक्रिय होगा।

Updated on:
25 Aug 2025 07:31 am
Published on:
25 Aug 2025 07:31 am