जयपुर

Weather Update: अगले 2 घंटे के लिए इन जिलों में आई चेतावनी, IMD ने किया डबल अलर्ट जारी

IMD Double Alert: मौसम में आज से बदलाव देखने को मिला। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में घने बादल छाए रहे और कई जगह हल्की बूंदाबांदी होने लगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिन तक बारिश के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार है।
less than 1 minute read
• •
Mar 01, 2024
double_alert.jpg

Today Weather: मौसम में आज से बदलाव देखने को मिला। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में घने बादल छाए रहे और कई जगह हल्की बूंदाबांदी होने लगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिन तक बारिश के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे के लिए डबल अलर्ट जारी करते हुए, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी (Orange Alert)
IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए करौली, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और जयपुर मे मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना जताई है।

ऐसे में कमजोर संरचनाएं, कच्चे घरों, दीवारों, हल्की और ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं तो मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें।मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

इन जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert)
मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी औरअलवर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Published on:
01 Mar 2024 04:27 pm
Also Read
View All
रंधावा से बोले गहलोत- पंजाब में पायलट आपके इंचार्ज, राजस्थान में आप इनके… फिर सचिन ने दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल

जयपुर नगर निगम मुख्यालय में दिखी विचित्र स्थिति: पहली ही बैठक में गायब रहीं महिला पार्षद, पतियों ने संभाला मोर्चा

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव से पहले विश्वेन्द्र सिंह का वीडियो वायरल, जवाब में बोले ‘इनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं’

Rajasthan News: महंगाई का झटका! राजस्थान में ‘आधी रात’ से CNG-PNG के बढ़ी कीमतें लागू, जानिए कहां मिल रहा सबसे महंगा और सबसे सस्ता फ्यूल?    

Panchayati Raj History: नागौर से 67 साल पहले शुरू हुआ था पंचायतीराज का सफर, नेहरू ने ऐसे पहुंचाई गांव तक सत्ता