विद्याधर नगर जोन की बैठक में महापौर सुनील कोठारी ने अधिकारियों से कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। आमजन को अनावश्यक चक्कर ना लगाना पड़े। दीपावली तक वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। बैठक में पार्षदों ने भी हूपर्स, प्रकाश व्यवस्था, यूडी टैक्स, सीवर लाइन, पशु प्रबंधन, अतिक्रमण संबंधी समस्याओं को उठाया। उप महापौर सरोज कंवर ने पशु प्रबंधन के अधिकारियों को कहा कि मंगलवार को मांस की दुकानें खुली ना रहें।