जयपुर

International Millets Year: भारत सरकार जारी करेगी 100 रुपए का स्पेशल सिक्का

मोटे अनाज के महत्व को देखते हुए सरकार इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलट्स 2023 पर एक विशेष सिक्का जारी कर रही है।

less than 1 minute read
Feb 20, 2023
international_year_of_millets.jpg

अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष (International Year of Millets- IYM) को यादगार बनाने के मकसद से भारत सरकार 100 रुपए का खास स्मारक सिक्का जारी करेगी। सिक्कों और करेंसी नोटो का कलेक्शन व स्टडी करने वाले बीकानेर के मुद्राशस्त्री सुधीर लुणावत के अनुसार इस सिक्के के एक तरफ अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष का अधिकृत लोगो होगा जिसके ऊपर हिंदी तथा नीचे अंग्रेजी में अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 लिखा होगा। सिक्के के दूसरे भाग पर अशोक स्तम्भ के नीचे रुपए के चिन्ह के साथ 100 लिखा होगा जिसके दाएं तथा बाएं भारत लिखा होगा।

सुधीर के अनुसार इससे पहले भी भारत में 1981 में अंतराष्ट्रीय बाल वर्ष पर 1985 में अंतराष्ट्रीय युवा वर्ष पर और 1994 में अंतराष्ट्रीय परिवार वर्ष भी स्मारक सिक्के जारी हो चुके है। सुधीर के अनुसार मिलिट्स पर जारी होने वाला यह 100 रुपए का स्मारक सिक्का भारत सरकार की कोलकता टकसाल में बनाया जाएगा। जिसे फरवरी माह में ही जारी किया जाएगा। मोटे अनाज यानी मिलेट्स को पीएम मोदी ने 'श्रीअन्न' नाम भी दिया है। दुनियाभर में भारत मोटे अनाज का सबसे बड़ा उत्पादक व दूसरे नंबर का सबसे बड़ा निर्यातक दइेश है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहल पर दुनिया वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मना रही है। भारत की पहल पर सयुंक्त राष्ट्र ने भी इस वर्ष को अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया है। वर्ष 2023 में अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष मनाने के भारत के प्रस्ताव को वर्ष 2018 में खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा अनुमोदित किया गया था तथा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में घोषित किया।

Published on:
20 Feb 2023 09:25 am