जयपुर

मंत्री किरोड़ी ने तुड़वाया अनशन, राम की आरती के बाद धरना समाप्त

जयपुर. आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी में पिछले 10 दिन से चल रहा आंदोलन गुरुवार को समाप्त हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2024, 10:37 PM IST
photo
मंत्री किरोड़ी ने तुड़वाया अनशन

जयपुर. आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी में पिछले 10 दिन से चल रहा आंदोलन गुरुवार को समाप्त हो गया।

कैबिनेट बैठक में परीक्षा स्थगित करने के निर्णय के बाद अभ्यर्थियों ने धरना स्थल पर खुशी जताई। शाम 5 बजे मंत्री किरोड़ी लाल मीणा यूनिवर्सिटी पहुंचे और जूस पिलाकर अभ्यर्थियों का अनशन खत्म कराया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि अभ्यर्थियों की मांग सही थी। अब अभ्यर्थियों को आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लक्ष्य प्रताप सिंह और मनोज भामू के बताया कि अभ्यर्थियों ने भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ से मुलाकात की। शाम 7 बजे अभ्यर्थियों ने धरना स्थल पर भगवान राम की आरती की। इसके बाद धरना समाप्त किया। बाद में अभ्यर्थियों ने सीएमओ पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और आभार जताया। गौरतलब है कि अभ्यर्थियों ने पिछले कई दिनों से राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर धरना दे रखा था। उधर यूनिवसिर्टी प्रशासन ने आदेश निकाला था कि अभ्यर्थियों की मांगों का राजस्थान यूनिवर्सिटी से कोई संबंध नहीं है इसलिए उन्हें अपना धरना स्थल बदलना चाहिए।

Published on: