जयपुर

नाबालिग ने दोस्त के प्राइवेट पार्ट में लगा दिया कंप्रेसर पाइप, पेट में हवा भरने से हुआ कुछ ऐसा

नाबालिग ने कंप्रेसर के पाइप को नितीश राजवंशी की गुदा में लगा दिया, जिससे हवा भरने से उसका पेट फूल गया और उसकी...
less than 1 minute read
May 15, 2024
Feature image

जयपुर के विश्वकर्मा में एक नाबालिग ने साथी युवक की गुदा में कंप्रेसर का पाइप लगा दिया, जिससे युवक का पेट फूल गया। गंभीर हालात में युवक को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर सोमवार रात को उसकी मौत हो गई। विश्वकर्मा पुलिस मंगलवार को इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को तलाश रही है।

डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया कि घटना में 22 वर्षीय नीतीश राजवंशी की मौत हो गई। वह मूलत: बिहार निवासी था और यहां रोड नंबर 14 स्थित एक कंपनी के लिए स्कूलों में पौषाहार पहुंचाने का काम करता है। वह अन्य ठेकाकर्मियों के साथ 12 मई की रात को कंप्रेसर मशीन से सफाई का काम कर रहा था, तभी ठेकेदार का नाबालिग भाई वहां आ गया। ठेकेदार के भाई ने काम करने के लिए कंप्रेसर का पाइप ले लिया।

सोमवार को हो गई मौत

कुछ देर बाद नाबालिग ने कंप्रेसर के पाइप को नितीश राजवंशी की गुदा में लगा दिया, जिससे हवा भरने से उसका पेट फूल गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर सोमवार रात को उसकी मौत हो गई।

Updated on:
15 May 2024 02:58 pm
Published on:
15 May 2024 02:58 pm