जयपुर

नाबालिग से चाकू की नोक पर छह माह तक रेप, हुई गर्भवती

झुंझुनूं जिले के एक कस्बे की झुग्गी बस्ती में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ डरा धमकाकर 6 माह से बलात्कार (Minor girl rape) करने का मामला सामने आया है। पीड़िता करीब साढे़ 4 माह से गर्भवती भी बताई जा रही है।
2 min read
Jan 13, 2023
नाबालिग से चाकू की नोक पर छह माह तक रेप, हुई गर्भवती
नाबालिग से चाकू की नोक पर छह माह तक रेप, हुई गर्भवती

जयपुर। झुंझुनूं जिले के एक कस्बे की झुग्गी बस्ती में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ डरा धमकाकर 6 माह से बलात्कार (Minor girl rape) करने का मामला सामने आया है। पीड़िता करीब साढे़ 4 माह से गर्भवती भी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार लड़की ने रिपोर्ट दी है कि 6 माह पहले झुग्गी झोपड़ी में ही रहने वाला अफसान उर्फ अली मोबाइल पुत्र परदेसी उसको चाकू की नोक पर डरा धमकाकर बीहड़ में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी डरा धमकाकर चाकू की नोक पर लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा। पिछले दिनों पेट में दर्द होने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां उसके गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर मामले का खुलासा हुआ।

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीकेज, वृद्धा की मौत

बज्जू (बीकानेर). जोधपुर के भूंगरा गांव दुखान्तिका के घाव अभी सूखे भी नहीं थे कि बीकानेर के बज्जू थाना क्षेत्र के गौडू गांव के नौ जीएमआर चक में गुरुवार शाम को चीख-पुकार मच गई। ढाणी में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई, जिससे एक वृद्धा की मौत हो गई। सात जने बुरी तरह झुलस गए हैं। हताहतों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां तीन जनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

बज्जू थाना क्षेत्र के गौड़ू के नौ जीएमआर चक में हजारीराम पुत्र भाम्भू की पत्नी रामप्यारी का निधन हो गया। घर पर रिश्तेदार, परिचित आए हुए थे। दिन भर शोक जताने आने वालों का तांता भी लगा रहा। गुरुवार शाम को घर पर खाना बनाते समय गैस टंकी लीक होने से अचानक पाइप फट गई और आग का एक गोला सा उछला। इसकी चपेट में आने से झोपड़े के अंदर मौजूद वृद्धा समेत आठ लोग आ गए और बुरी तरह झुलस गए। उन्हें बज्जू के स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, जहां शांतिदेवी (65) पत्नी हड़मानराम की मौत हो गई, जबकि कविता पुत्री रामकुमार, मनीषा पुत्री बजरंगलाल, सोनी (60) पत्नी हरीराम, द्रोपदी (40) पत्नी रामकुमार, शांति (40) पत्नी रामनिवास, गुड्डी (35) पत्नी बंशीलाल एवं रामनिवास (40) पुत्र हजारीराम घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Published on:
13 Jan 2023 12:46 am