जयपुर

कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का ट्वीट, लिखा-कांग्रेस में निष्ठा का मतलब अशोक गहलोत की गुलामी, वो हमें मंजूर नहीं

राजस्थान में सियासी संग्राम के बीच यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और लाडनूं से विधायक विधायक मुकेश भाकर ने बगावती तेवर दिखाए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2020, 9:34 PM IST
Mla Mukesh Bhakar tweet Over Rajasthan Government Crisis

जयपुर। राजस्थान में सियासी संग्राम के बीच यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और लाडनूं से विधायक विधायक मुकेश भाकर ने बगावती तेवर दिखाए हैं। भाकर ने सचिन पायलट के समर्थन में एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी है, उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी हैं। उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस का निष्ठा का मतलब है अशोक गहलोत की गुलामी। वो हमें मंजूर नहीं।

पायलट और 16 विधायक गैरहाजिर
वहीं कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम सचिन पायलट और उनके समर्थक कहे जाने वाले 16 विधायक नहीं आए। इनमें खाद्य मंत्री रमेश मीणा, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह, विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत, हेमाराम चौधरी, राकेश पारीक, जीआर खटाना, इंद्राज गुर्जर, गजेंद्र सिंह शक्तावत, हरीश मीणा, भंवर लाल शर्मा, बजेन्द्र ओला, पीआर मीणा, रामनिवास गावड़िया, मुकेश भाकर, सुरेश मोदी, वेदप्रकाश सोलंकी शामिल है। जबकि पायलट के अन्य समर्थक कहे जाने वाले विधायक रोहित बोहरा, दानिश अबरार, चेतन डूडी, प्रशांत बैरवा बैठक में मौजूद थे।

बीटीपी का व्हिप, किसी को न दें वोट
भारतीय ट्राइबल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेशभाई सी.वसावा ने राजस्थान के दोनों विधायकों रामप्रसाद डिंडोर और राजकुमार रोत को व्हिप जारी किया है। इसमें कहा कि दोनों विधायक फ्लोर टेस्ट में ना अशोक गहलोत न सचिन पायलट और ना ही भाजपा के पक्ष में वोट देंगे। अगर किसी भी पार्टी को वोट दिया गया तो अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी।

Published on: