जयपुर

राजस्थान के विधायक बोले, इंस्पेक्टर ही तो है तू, क्या औकात है, तेरे को तमीज नहीं है

Rajasthan MLA : आबकारी निरीक्षक ने आखिर ऐसा क्या कर दिया कि राजस्थान के इस विधायक ने औकात शब्द का उपयोग कर लिया। ऑडियो वायरल होने के बाद से मच गया हंगामा
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 May 2023, 10:41 AM IST
राजस्थान के विधायक
राजस्थान के विधायक

Rajasthan MLA : महुवा विधायक ओम प्रकाश हुड़ला और एक आबकारी निरीक्षक के बीच नोकझोंक का ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें फोन पर बात नहीं करने को लेकर दोनों में तकरार सुनाई दे रही है। हालांकि ऑडियो पुराना बताया जा रहा है।

विधायक हुड़ला: कहां हो तुम

इंस्पेक्टर: नमस्ते सर, महुआ

हुड़ला: बहुत बड़ा अफसर हो गया है क्या तू। वो तेरे से बात कराने के लिए कह रहा है। एक विधायक से बात करने के लिए कह रहा है।

इंस्पेक्टर: मैं जिसको जानता नहीं उससे कैसे बात करूं।

हुड़ला: इंस्पेक्टर ही तो है तू, क्या औकात है। तेरे को तमीज नहीं है।

इंस्पेक्टर: सर तरीके से बात करो

हुड़ला: औकात है या नहीं तेरे को तमीज नहीं है। तू उसको फांसी तो नहीं लगा सकता। तूने फांसी का ठेका ले रखा है। नीची आवाज में बात कर।

इंस्पेक्टर: क्यों करूं नीची आवाज।

हुड़ला : तेरे नौकर नहीं हैं हम। तू नौकर है हमारा।

इंस्पेक्टर: सर आप तरीके से बात करो। एमएलए होंगे अपने घर के।

हुड़ला: तू इंस्पेक्टर होगा अपने घर का।

इंस्पेक्टर: फोन एक बार में उठा लिया।

हुड़ला: ज्यादा अकड़ मत

इंस्पेक्टर: आप भी मत अकड़ो।

हुड़ला: क्या करेगा तू मेेरा

इंस्पेक्टर: जन प्रतिनिधि हो आपको ऐसी बातें शोभा नहीं देती।

Published on: