जयपुर

आपके फोन में भी गायब होता है नेटवर्क तो सावधान! ऐसे हो सकता साइबर अटैक

आपके मोबाइल फोन का नेटवर्क अनायास ही चला जाए तो इसे मात्र इत्तफाक न समझें यह साइबर हमला हो सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 May 2023, 12:25 PM IST
mobile_phone_network_out.png

जयपुर। आपके मोबाइल फोन का नेटवर्क अनायास ही चला जाए तो इसे मात्र इत्तफाक न समझें यह साइबर हमला हो सकता है। ऐसे साइबर अपराधी लोगों की व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल कर सर्विस प्रोवाइडर से नई सिम जारी करवा रहे हैं। सिम जारी करवाते ही कॉल, मैसेज नोटिफिकेशन आना बंद हो जाते हैं। इसके बाद साइबर अपराधियों को सिम पर ई-मेल, ओटीपी से लेकर मोबाइल संबंधी अन्य जानकारी उनके डिवाइस पर मिलने लगती हैं।

हाल ही सिम स्वैप की वारदात शहर के नामी डॉक्टर के साथ हुई। पीड़ित के मोबाइल का नेटवर्क चला गया। जालसाज ने डॉक्टर के ओवरड्राफ्ट खाते से 13 लाख रुपए निकाल लिए। जब मोबाइल पर सिग्नल नहीं आया तो डॉक्टर ने नई सिम जारी करवाई। तब उन्हें इस जालसाजी का पता चला।

जयपुर के एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर से तमिलनाडु में पांच लाख रुपए की ठगी कर ली गई। रिपोर्ट भी उसी के नाम पर दर्ज करवाई गई। तमिलनाडु पुलिस ने सभी खाते और इंश्योरेंस खाते फ्रीज कर दिए। खाते फ्रीज होने के बाद उसे वारदात की जानकारी मिली।

Published on: