26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में निकली सरकारी नौकरी की भर्ती, 30 जून तक यहां करें आवेदन

राजस्थान में सरकारी नौकरी की चाह में तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 30 May 2023, 12:03 PM IST

rajasthan_govt_jobs.png

जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की चाह में तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग में सहायक रेडियोग्राफर के पदों पर बंपर भर्ती निकली हैं। इस भर्ती के तहत प्रदेशभर में कुल 1067 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार हेल्थ डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 30 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 7 साल से धरने पर बैठे हैं इन 6 गांवों के लोग, खुद खेतों के बीच नहर, लेकिन नहीं ले सकते पानी

सैलरी
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने पे मैट्रिक्स लेवल-8 के आधार पर 32,300 रुपए सैलरी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : टोल से बचने की गूगल ‘गली’ खोजने वाले सावधान! फायदे के फेर में हो सकती है देर

आयु सीमा
सहायक रेडियोग्राफर के पदों पर 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं, उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

योग्यता
सहायक रेडियोग्राफर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास डीआरटी (डिप्लोमा इन रेडिएशन टेक्नोलॉजी) होना जरूरी है। वहीं, अभ्यर्थी के पास राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है।

सिलेक्शन प्रोसेस
राजस्थान में लंबे समय बाद निकली लैब टेक्नीशियन भर्ती प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : अब नहीं बचेंगे JDA के नगरीय विकास विभाग के अधिकारी, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

आवेदन फीस
— सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग - अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक को 450 रुपए फीस देनी होगी।
— राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक को 350 रुपए फीस देनी होगी।
— विधवा, विच्छिन्न विवाह महिला, विशेष योग्यजन तथा राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम हो ऐसे आवेदकों को 250 रुपए फीस देनी होगी।
— राजस्थान के टी.एस.पी क्षेत्र के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं बारां जिले की समस्त तहसीलों के सहरिया आदिम जाति के आवेदक को 250 रुपए फीस देनी होगी।

ऐसे करें आवेदन
— उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में राजस्थान स्वस्थ परिवार कल्याण संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट sihfwrajasthan पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना है।
— ऐसे में उम्मीदवार को सबसे पहले sihfwrajasthan पर क्लिक करना होगा। इसके बाद भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद मांगें गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड कर देने हैं।
— आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फीस का भुगतान करन होगा। वहीं, फीस जमा करने के साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
— एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंट-आउट निकाल सकते हैं।