4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोल से बचने की गूगल ‘गली’ खोजने वाले सावधान! फायदे के फेर में हो सकती है देर

इस समय टोल रोड से सफर तय करने वाले वाहन चालक टोल टैक्स से बचने की ‘गली’ तलाश रहे हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Anil Kumar

May 30, 2023

toll_tax.png

जयपुर। इस समय टोल रोड से सफर तय करने वाले वाहन चालक टोल टैक्स से बचने की ‘गली’ तलाश रहे हैं। इसके लिए मोबाइल ऐप का उपयोग करने का चलन बढ़ता जा रहा है। इसमें गूगल मैप भी टोल रोड और बिना टोल टैक्स वाली राह दिखा रहा है। कई वाहन चालकों ने इन्हीं ऐप्स को सारथी बना लिया है। इनमें ज्यादातर वे लोग हैं, जो नियमित रूप से टोल रोड से गुजरते हैं। हालांकि, कई बार इसके साइड इफेक्ट से भी पीड़ित हुए। जितना टोल देना पड़ता, उससे ज्यादा तो ईंधन की खपत हो गई। लम्बा रास्ता और खराब सड़क से भी दो-चार होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : अब नहीं बचेंगे JDA के नगरीय विकास विभाग के अधिकारी, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

मैप का यह फीचर, लेकिन टोल देना भी जरूरी
गूगल मैप पर जब भी कोई रास्ता खोजते हैं तो वह सबसे कम समय लेने वाला रूट दिखाता है। कई बार रूट में हाईवे, टोल टैक्स भी शामिल होते हैं। हालांकि, गूगल मैप्स की सेटिंग्स में टोल से बचने के विकल्प चुनने के बाद दूसरा रास्ता भी दिखाई देता है। कई बार बिना टोल वाला रूट भी उतने ही समय वाला होता है, जितना की टोल वाला रूट।

केस 1
झोटवाड़ा निवासी मनोज गोयल प्राय: सीकर और उसके आगे राष्ट्रीय राजमार्ग से सफर करते हैं। बीच में दो टोल आते हैं। उन्होंने गूगल मैप से बिना टोल रोड का रास्ता खोजा। इससे 3 से 4 किमी दूरी ज्यादा नापनी पड़ी, लेकिन आने-जाने में 120 रुपए बचा लिए। अजमेर के लिए भी ठिकरिया गांव से निकल रहे हैं। खराब सड़क से जाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : जयपुर के इस शिल्पकार ने बनाया है संसद का अशोक स्तंभ, 40 लोगों ने ऐसे किया तैयार

केस 2

पृथ्वीराज नगर निवासी मांगीलाल शर्मा मेहंदीपुर बालाजी आते-जाते थे। पहले आगरा रोड पर राजाधोक टोल से ही निकलते रहे, लेकिन अब ऐप के जरिए बिना टोल रोड का विकल्प खोजा। बस्सी चक से बस्सी, चरणवास होते हुए रूट दिखाई दिया। इससे वापस आगरा रोड पहुंचे। लेकिन नुकसान हो गया। लंबा चक्कर लग गया और समय व पेट्रोल भी ज्यादा लगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग