जयपुर

मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, पांच मोबाइल बरामद

सांगानेर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 मोबाइल बरामद किए है। पुलिस ने वारदात के समय काम में ली गई बाइक जब्त कर ली है।

less than 1 minute read
Sep 04, 2025

जयपुर।
सांगानेर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 मोबाइल बरामद किए है। पुलिस ने वारदात के समय काम में ली गई बाइक जब्त कर ली है।
थानाप्रभारी श्रीनिवास जांगिड ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शेर सिंह गुर्जर (26) रूदावल भरतपुर का रहने वाला है। आरोपी शेर सिंह कमरा किराए पर लेने के बहाने जिस मकान में अधिक संख्या में किराएदार रहते है। वह उन मकानों की रैकी करता है और रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 3 सिंतबर को पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि उन्होंने फोन पर बेटी से बात करने के बाद मोबाइल चार्ज करने के लिए लगा दिया था। सुबह देखा तो वह गायब था। चोर कमरे में आकर मोबाइल चुरा ले गया। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद आरोपी शेर सिंह को को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
04 Sept 2025 10:06 pm
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम ने 8 जोनों के कर्मचारियों पर की बड़ी कार्रवाई, सफाई में कोताही बरतने पर लिया एक्शन

रमजान में मिली बड़ी सौगात: राजस्थान में यहां बना दुबई-तुर्की की मस्जिदों जैसा 95 फीट ऊंचा ‘मॉडर्न मस्जिद’, जानें क्या-क्या मिलेगी सुविधा

राजस्थान में SOG का बड़ा ऑपरेशन: 250 से अधिक संदिग्धों पर गिरफ्तारी की तलवार, हाईकोर्ट LDC भर्ती में मचेगा हड़कंप

Rajasthan Weather: 38.3 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने कर दी लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में दर्दनाक हादसा, JJM घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

अगली खबर