जयपुर

पीएम माेदी का राजस्थान दाैराः सीएम राजे ने लिया सभा की तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आठ मार्च को यहां होने वाली सभा की तैयारियों का जायजा लिया।

3 min read
Feb 28, 2018

झुंझुनूं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आठ मार्च को यहां होने वाली सभा की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की तैयारियों को नक्शे पर समझा।

अधिकारियों को बैठक लेकर कहा कि सभा में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी प्रत्येक बिंदू पर चर्चा की। सभा स्थल पर लोगों के बैठने की व्यवस्था, छाया, पानी एवं शहर में बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के बारे में विस्तार से अधिकारियों से जानकारी ली।

अलग से की मंत्रणा

राजे ने हवाई पट्टी पर ही जाने से पहले मंत्री युनूस खान से अपनी गाड़ी में करीब पांच मिनट तक अकेले में मंत्रणा की। इस दौरान उन्होंने खान से व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इससे पूर्व उन्होंने सभा स्थल पर डीजीपी एवं पुलिस अधीक्षक से भी करीब पांच मिनट अलग से चर्चा की।

बैठक के बाद करीब दस मिनट तक कलक्टर दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल से भी चर्चा की। व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों को लेकर सीएम ने विशेष निर्देश दिए।

मुख्य सचिव आए साथ

राजे जयपुर से ही मुख्य सचिव निहालचंद गोयल को अपने साथ लेकर झुंझुनूं पहुंची। इससे पूर्व गोयल का कार्यक्रम जयपुर से कार से झुंझुनूं पहुंचने का था, लेकिन बाद में वे राजे के साथ ही पहुंचे।

इससे पहले सीएम ने मंगलवार काे पीएम माेदी के दाैरे काे लेकर विधायकाें की बैठक ली थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झुंझुनू से देशभर के लिए बेटी बचाओं बेटी पढाओ मिशन को लांच करेंगे।

इसके अलावा राष्ट्रीय पोषाहार मिशन को भी इसी दिन पूरे देश में लागू किया जाएगा। मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव एन.सी.गोयल ने शनिवार को राष्ट्रीय महिला बाल विकास सचिव राकेश श्रीवास्तव समेत अन्य अफसरों के साथ बैठक की। मोदी ने करीब दो साल पहले हरियाणा से बेटी बचाओं बेटी पढाओ मिशन का आगाज किया था।

इसमें राजस्थान के 14 जिलों समेत देशभर के 161 जिलों को शामिल किया गया था। मिशन के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद सरकार ने इसे देशभर में लागू करने की योजना बनाई है। पहले चरण में शामिल रहे झुंझुनू जिला भी लिंगानुपात के मामले आगे रह चुका है। वहीं इस मिशन में राजस्थान फिलहाल सबसे आगे चल रहा है। यही वजह है कि इस मिशन को देशभर के लिए लागू करने के लिए झुंझुनू को चुना गया है।

दस जिलों को मिलेगा नारी शक्ति पुरस्कार

बैठक में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दिन झुंझुनूं में ही नारी शक्रि कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें प्रधानमंत्री देश के दस जिलों को नारी शक्ति पुरस्कार देंगे।

सभी विभागों को दी जिम्मेदारियां
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था सहित बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की व्यवस्थाएं करने और विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी। सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव पी के गोयल ने प्रधानमंत्री की झुंझुनूं यात्रा के एजेंडे को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ओ. पी. गल्होत्रा समेत कई अफसर मौजूद रहे।

पोषाहार मिशन का बढ़ेगा दायरा
राष्ट्रीय पोषाहार मिशन अब देश के हर राज्य में लागू हो जाएगा। इससे पहले 8 राज्यों में भी यह योजना संचालित है। राजस्थान में फिलहाल यह मिशन 19 जिलों में चल रहा है, लेकिन इसे 24 जिलों में लागू किया जाएगा। मिशन के तहत जन्म के समय वजन कम होने, ठिगनेपन, अल्प पोषाहार, रक्त अल्पतता समेत अन्य विकारों के उपाय किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें

Holi 2018 : “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” प्रकोष्ठ के होली स्नेह मिलन में महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर उड़ाया गुलाल, देखें तस्वीरें

Updated on:
01 Mar 2018 06:59 am
Published on:
28 Feb 2018 10:58 am
Also Read
View All

अगली खबर