जयपुर

प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बची, एक की मौत

मोदी की पत्नी जशोदाबेन बुधवार काे एक सड़क हादसे में में बाल बाल बच गई। हादसा राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ जिले में हुआ।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2018, 3:04 PM IST
jashodaben accident

त्तौडग़ढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन बुधवार काे एक सड़क हादसे में में बाल बाल बच गई। हादसा राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में हुआ।

हादसे में जशोदाबेन के अंगरक्षक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। वृत्ताधिकारी राकेश राजोरा ने बताया कि जशोदाबेन कल अंगरक्षक बसंतभाई एवं अपने चचेरे भाई के साथ बारां जिले के अटरू में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेकर कार से अहमदाबाद लौट रही थी।

रास्ते में काटूंदा मोड़ के समीप उनकी इनाेवा कार एक ट्रक से टकरा गर्इ जिससे उनका अंगरक्षक व चचेरा भाई घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने अंगरक्षक को मृत घोषित कर दिया जबकि यशोदाबेन व एक अन्य को चित्तौडग़ढ़ रैफर कर दिया।

चित्तौडग़ढ़ में एक ही हालत गंभीर होने पर उदयपुर रैफर किया गया। हादसे में जशोदाबेन को कोई चोट नहीं आई लेकिन वह हादसे से दहशत में आ गर्इ। जानकारी के अनुसार बेगूं थाना क्षेत्र के काटूंदा मोड के पास कार के आगे चल रहे ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगा देने से कार ट्रेलर से टकरा गई।

जिससे कार में सवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन गंभीर घायल हो गई। जबकि कार में सवार बसंत 67 पुत्र मांगीलाल मोदी की मौत हो गई। वहीं कार में सवार 6 वर्षीय बंशी एव कमांडो जयेंद्र घायल हुए है।

जरूर पढ़ें ये खबरें

Updated on:
7 Feb 2018, 3:04 PM IST
Published on: