जयपुर

शिक्षक बने भक्षक! विद्या के मंदिर में छात्राओं से छेडख़ानी, तीन को किया कार्यमुक्त

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 2:29 PM IST
Protest

जयपुर/कालाडेरा। प्रदेश में महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का सिलसिला नहीं थम रहा है। एक के बाद एक नए मामले हर रोज़ सामने आ रहे है। राजधानी जयपुर में एक ही दिन में हुए अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म की घटनाओं का दर्द अभी थमा भी नहीं था कि एक ताज़ा मामला सामने आया है जिसमें जयपुर में कालाडेरा के ग्राम जयसिंहपुरा में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने ३ शिक्षकों पर छात्राओं से छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।

तीनों अध्यापक विद्यालय से कार्यमुक्त
इसके बाद ग्रामीणों ने विद्यालय के ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर संस्था प्रधान ने तीनों अध्यापकों को विद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया। सूचना पर कालाडेरा थाना प्रभारी रूप नारायण यादव जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना अधिकारी ने शिक्षकों व प्रधानाध्यापक से घटना की जानकारी ली।


वहीं दूसरी घटना...
जयपुर के शास्त्री नगर में शादी का झांसा देकर एक शख्स ने महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार आगरा यूपी निवासी महिला शास्त्री नगर में अपने बच्चों के साथ यहां
किराए पर रहती है। पीड़िता ने बताया की पहले तो इस शख्स ने शादी करने की बात कहीं, मगर बाद में शादी से मुकर गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता तलाकशुदा है। पीडि़ता ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने कुलदीप, हीरामणी, मधु, छोटी और विजय के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया की शादी का झांसा देकर शख्स ने शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मना कर धमकाने लगा। इतना ही नहीं महिला से मारपीट भी करना लगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


वहीं एक अन्य मामले में सीकर निवासी एक महिला ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का मामला शास्त्री नगर थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सीकर निवासी महिला ने शास्त्री नगर में किराए से परिवार के साथ रहती है। फारूख ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने जब उस पर शादी के लिए दबाव डाला
तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। रोज़-रोज़ के झगड़े से परेशां होकर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली। फिलहाल पुलिस दोनों दुष्कर्म मामले की जांच-
पड़ताल में लगी हुई है।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप