जयपुर

पड़ोसी युवक की हरकतों से तंग आकर लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

झोटवाड़ा इलाके में किशोरी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पता लगने पर परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कि करीब पांच दिन बाद किशोरी की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Mar 07, 2019
rape
rape

जयपुर। झोटवाड़ा इलाके में किशोरी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पता लगने पर परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कि करीब पांच दिन बाद किशोरी की मौत हो गई। मामले में मृतका के भाई ने पड़ोसी युवक पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। वहीं, पुलिस ने बुधवार को आरोपी कपासन निवासी अखिल उर्फ कैलाश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना गत 27 फरवरी की है। किशोरी घर पर ही फंदा बनाकर उस पर झूल गई थी। थोड़ी देर बाद परिजनों ने उसे आवाज लगाई और खोजते हुए कमरे में पहुंचे, जहां कि किशोरी को लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने उसे उतारा व पास स्थित निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर किशोरी को एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान 4 मार्च को उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि हालत गंभीर होने के कारण किशोरी का पर्चा बयान भी नहीं हो सका। वहीं, उसके भाई ने आरोप लगाया कि पड़ोस में किराए से रहने वाला युवक अखिल लम्बे समय से उसे परेशान कर रहा था। स्कूल जाने के दौरान आरोपी किशोरी से बातचीत करता था। इस चलते वह तनाव में थी। वहीं, घटना के दिन वह घर पर भी आया था। आरोपों के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ व आत्महत्या के लिए उकसाने सहित पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस जांच में जुटी है।

फोटो— प्रतीकात्मक तस्वीर

Published on:
07 Mar 2019 09:15 am