
Rajasthan Weather Alert : दक्षिण पश्चिमी मानसून ने इस बार सामान्य से 18 दिन पहले महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार उसने तेजी दिखाई है। इस बीच राजस्थान में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 18 जून के आसपास राज्य में मानसून के पहुंचने की संभावना है, लेकिन उससे पहले आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें
कल 28 जिलों में आंधी—बारिश की चेतावनी..
प्रदेश के अधिकतर जिलों में 2 से 4 जून तक तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 2 जून को राज्य के 28 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। केवल सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर और पाली को छोड़कर बाकी सभी जिलों में खराब मौसम का असर दिखेगा।
यह भी पढ़ें
आज जयपुर सहित 14 जिलों में अलर्ट..
आज श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, टोंक, सीकर, सवाईमाधोपुर, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, धौलपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
कल से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय..
2 जून से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे 4 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और आगामी 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।
श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज..
नौतपा के दौरान हो रहे इस मौसम परिवर्तन से कई जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। शनिवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा।