जयपुर

Monsoon Forecast: मानसून का दूसरा चरण शुरू, अगले 72 घंटे तेज बारिश का Alert

Monsoon Forecast: बंगाल की खाड़ी में पूर्वी हवा के सक्रिय होने से मानसून का दूसरा चरण शुरू हो गया है। बुधवार को हाड़ौती व शेखावाटी में झमाझम बारिश हुई। कोटा में शाम 4 बजे बाद दो घंटे में 25.2 मिमी बारिश हुई।
less than 1 minute read
• •
Jul 06, 2023
rain.jpg

monsoon Forecast: बंगाल की खाड़ी में पूर्वी हवा के सक्रिय होने से मानसून का दूसरा चरण शुरू हो गया है। बुधवार को हाड़ौती व शेखावाटी में झमाझम बारिश हुई। कोटा में शाम 4 बजे बाद दो घंटे में 25.2 मिमी बारिश हुई। इससे उमस से लोगों को राहत मिली। सीकर में देर शाम लगभग डेढ़ घंटे में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बारां में 19 मिमी,अलवर में 5, श्रीगंगानगर में 6.4, धौलपुर में 6 मिमी, चूरू में 2.1 मिमी बरसात हुई। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक चूरू, बीकानेर जिलों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : 5-6 जुलाई को इन जिलों में रहेगा मानसून का कहर, मौसम विभाग ने सुबह-सुबह जारी की चेतावनी...सतर्क रहें

आज से 3-4 दिन तेज बरसात का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में 3-4 दिन तेज बरसात का अलर्ट है। गुरुवार को कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर के साथ ही भरतपुर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 6-7 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा मानसून के पुन: सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश व एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
06 Jul 2023 09:49 am
Published on:
06 Jul 2023 09:49 am