जयपुर

Monsoon Forecast: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, कुछ देर में होगी झमाझम बारिश

Monsoon Forecast: प्रदेश में मानसून एक्टिव है। कोटा व उदयपुर संभाग के ज्यादातर जिलों में शनिवार देर रात व रविवार को बरसात हुई। हाड़ौती व एमपी में अच्छी बारिश के बाद बांधों से पानी छोड़े जाने से हाड़ौती की नदियां उफान पर है।
2 min read
Jul 24, 2023
photo_6190444253759518333_y.jpg

जयपुर. Monsoon Forecast: प्रदेश में मानसून एक्टिव है। कोटा व उदयपुर संभाग के ज्यादातर जिलों में शनिवार देर रात व रविवार को बरसात हुई। हाड़ौती व एमपी में अच्छी बारिश के बाद बांधों से पानी छोड़े जाने से हाड़ौती की नदियां उफान पर है। कोटा के खातौली व बारां जिले से गुजर रही पार्वती नदी उफान पर है। खातौली में पार्वती पुल पर आधा फीट पानी आने के बाद राजस्थान व एमपी के बीच सम्पर्क कट गया। स्टेट हाईवे-70 कोटा-श्योपुर- ग्वालियर मार्ग अवरुद्ध हो गया। वहीं घग्घर नदी का एक बंधा भी टूट गया। उदयपुर, माउंट आबू, राजसमंद, बांसवाड़ा, कोटा, बारां, झालावाड़, डूंगरपुर, जयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, फतेहपुर, करौली सहित कई अन्य जिलों में अच्छी बरसात हुई। बरसात के कारण बांध ओवरफ्लो होने लग गए हैं। कई बांधों के गेट खोले गए। इसी बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, जालोर, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़ जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कमजोर संरचनाएं,कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। कहीं-कहीं पर पर जल भराव हो सकता है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना लें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। जल भराव स्थान से दूर रहें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

अगले 2 दिन भारी बारिश
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि एक और नया कम दबाव का क्षेत्र आज उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। इस तंत्र के कारण प्रदेश में आने वाले 1 हफ्ते के दौरान ज्यादातर इलाकों में मानसून एक्टिव रहेगा। अगले 2 दिन दक्षिण व पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।

Updated on:
24 Jul 2023 09:44 am
Published on:
24 Jul 2023 09:38 am
Also Read
View All
राजस्थान के मौसम पर बड़ा अपडेट: आने वाले दशकों में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, बारिश का पैटर्न भी होगा चेंज

जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रदर्शन, ट्रांसफर की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे पर अड़े टीचर

भैराणाधाम आंदोलन के 113वें दिन बड़ा फैसला: रीको क्षेत्र के लिए अब बनेगी नई योजना, जानिए समझौते में और क्या तय हुआ?

Patrika Impact: राजस्थान में कंबोडिया-म्यांमार साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, तीन और सदस्य गिरफ्तार

राजस्थान में कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुनने की डेडलाइन बढ़ी, जानें नई तारीख