जयपुर

Monsoon Update: 62 साल बाद इन राज्यों में मानसून की एक साथ दस्तक, अब होगी झमाझम बारिश

Monsoon Update: केरल में मानसून की एंट्री भले ही आठ दिन की देरी से हुई हो मगर प्रदेश में तय समय पर पहुंचा है। रविवार को मानसून ने राज्य के पांच संभागों में एक साथ धमाकेदार एंट्री की। झमाझम बारिश के साथ मानसून ने कोटा व भरतपुर संभाग को पूरी तरह से कवर कर लिया।
2 min read
Jun 26, 2023
monsoon

Monsoon Update: केरल में मानसून की एंट्री भले ही आठ दिन की देरी से हुई हो मगर प्रदेश में तय समय पर पहुंचा है। रविवार को मानसून ने राज्य के पांच संभागों में एक साथ धमाकेदार एंट्री की। झमाझम बारिश के साथ मानसून ने कोटा व भरतपुर संभाग को पूरी तरह से कवर कर लिया। वहीं उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ जिलों में मानसून ने प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगह भारी व अति भारी बारिश भी होगी।

62 साल बाद दिल्ली और मुंबई में मानसून की एक साथ दस्तक
देश के दो महानगरों मुंबई और दिल्ली में रविवार को मानसून ने एक साथ दस्तक दी। मौसम विभाग के -मुताबिक, दिल्ली में मानसून तय समय से दो दिन पहले पहुंच गया, जबकि मुंबई में दो हफ्ते की देरी से पहुंचा। ऐसा 62 वर्ष बाद हुआ है जब दोनों शहरों में मानसून ने एक साथ दस्तक दी है। इससे पहले 21 जून, 1961 को दिल्ली और मुंबई में मानसून एक साथ आया था। आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मानसून ने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लिया है। मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। यह अगले 2 दिन में आगे बढ़ेगा और देश के अन्य हिस्सों को कवर करेगा। अनुकूल मौसम प्रणाली के चलते यह अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।

4 लोगों की मौत
चित्तौड़गढ़, पाली और बारां जिले में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा वेरावल, वल्लभ विद्यानगर, उदयपुर, नारनौल, अंबाला और कटरा से गुजर रही है। अगले दो दिन के भीतर राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों से आगे की तरफ बढ़ेगा। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जिसके असर से राज्य में अगले चार से पांच दिनों तक

हिमाचल में बादल फटे, दो की मौत
शिमला हिमाचल प्रदेश में मानसून पहुंचने के साथ ही हमीरपुर और सोलन जिलों में बादल फटने से बाढ़ आ गई। वाहन, पशु बह गए। कई घरों को भी नुकसान हुआ। हमीरपुर व शिमला में दो लोगों की मौत हो गई। केदारनाथ यात्रा रोकी: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक तेज बारिश हो रही है। सुबह 10.30 बजे से सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों को रोक दिया गया।

Updated on:
26 Jun 2023 10:58 am
Published on:
26 Jun 2023 10:58 am