जयपुर

Monsoon Update 2024 : राजस्थान में अब जल्द होगी मानसून की एंट्री, आया नया अपडेट

Monsoon Update 2024 : खुशखबर। आईएमडी ने औपचारिक तौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के केरल पहुंचने की घोषणा कर दी है। इस बार केरल में मानसून तीन दिन पहले पहुंच गया है। इधर मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में 25 जून के इर्दगिर्द मानसून की एंट्री होगी। हालांकि अभी इसे लेकर कोई तारीख जारी नहीं की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 May 2024, 6:44 PM IST
CG Weather Update
Monsoon Update 2024 : राजस्थान में अब जल्द होगी मानसून की एंट्री

Monsoon Update 2024 : खुशखबर। आईएमडी ने औपचारिक तौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के केरल पहुंचने की घोषणा कर दी है। वैसे तो मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है पर इस साल अपने तय समय से तीन दिन पहले ही मानसून पहुंच गया है। इधर मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में 25 जून के इर्दगिर्द मानसून की एंट्री होगी। हालांकि अभी इसे लेकर कोई तारीख जारी नहीं की गई है। राजस्थान में आज 30 मई को नौतपा का छठा दिन है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 1 जून से प्रदेश में हीटवेव का दौर कुछ थम सकता है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार 31 मई से राज्य के 11 जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बारिश-आंधी का यह दौर 2 जून तक जारी रह सकता है।

Monsoon Update 2024 : राजस्थान में मानसून अच्छा रहने की उम्मीद

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस बार केरल में समय से तीन दिन पहले मानसून प्रवेश कर चुका है। राजस्थान में मानसून सामान्य तौर पर 25 जून को एंट्री करता है। ऐसा अनुमान है कि केरल में मानसून आने के 25 दिन बाद राजस्थान में एंट्री होती है। संभावना है कि जून के आखिरी सप्ताह में राज्य में मानसून की एंट्री हो सकती है। हालांकि अभी तारीख बताना संभव नहीं है। इस बार राज्य में मानसून अच्छा रहने की उम्मीद है। कई स्थानों पर सामान्य और कई जगह सामान्य से ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
30 May 2024, 6:44 PM IST
Published on: