जयपुर

Monsoon Update : तीन घंटों में होगी सात जिलों में मूसलाधार बारिश

Monsoon Update : मानसूनी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के टकराहट के बीच बारिश का दौर जारी है। राजस्थान के एक दर्जन से अधिक जिलों में लगातार ही बारिश हो रही है।

less than 1 minute read
Jul 09, 2023
rain_latest_aler.jpg

Monsoon Update : मानसूनी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के टकराहट के बीच बारिश का दौर जारी है। राजस्थान के एक दर्जन से अधिक जिलों में लगातार ही बारिश हो रही है। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग जयपुर के वैज्ञानिक और निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया है कि प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


ORANGE Alert : जयपुर, दौसा, टोंक, भीलवाड़ा, बाड़मेर, जालौर, सिरोही जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर एक या दो तेज वर्षा के दौर होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान कच्चे घरों और दीवारों, हल्की और ढीली बंधी वस्तुएं, सोलर पैनल, बिजली की लाइनों, खंभो, पेड़ो आदि को नुकसान होने की आशंका जाहिर की है।

YELLOW Alert : अजमेर, नागौर, सीकर, झुञ्झुनु, चूरू, अलवर, धौलपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, पाली, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है ।