जयपुर

Monsoon Update: एक सावन जमकर बरसा, दूसरे में पड़ा सूखा, 15 दिन बाद होगी झमाझम बारिश

Monsoon Update: राजस्थान में आए मानसून ने करीब 15 दिन का ब्रेक ले लिया है। इस बार सावन दो महीने का है, पहला सावन 4 जुलाई को शुरू हुआ और 1 अगस्त तक रहा।

less than 1 minute read
Aug 11, 2023
weather_alert_rajasthan_12.jpg
Weather Update 10 Augest

Monsoon Update: राजस्थान में आए मानसून ने करीब 15 दिन का ब्रेक ले लिया है। इस बार सावन दो महीने का है, पहला सावन 4 जुलाई को शुरू हुआ और 1 अगस्त तक रहा। फिर दूसरा सावन 2 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। सावन के पहले महीने में राजस्थान में मानसून जमकर बरसा, लेकिन दूसरा सावन महीना सूखा रहने की संभावना है।

20 अगस्त को होगी झमाझम बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय की तलहटी में शिफ्ट हो गई है, जिसके कारण उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। 20 अगस्त के आसपास ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएगी। उसके बाद ही राजस्थान में बारिश होगी। तब तक राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रहेगी।

राजस्थान के दो जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। अगले 3-4 दिनों तक इन जगहों पर हल्की बारिश के साथ कई जगहों पर 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। जयपुर में मौसम का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

अगले महीने मानसून लौटेगा
राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की अवधि जून से सितम्बर तक मानी जाती है। सितंबर के आखिरी महीने में मानसूनी हवाएं पीछे हटने लगती हैं, इसे मानसून की वापसी कहा जाता है।

Published on:
11 Aug 2023 05:47 pm