– जगह-जगह जलभराव से लोग हो रहे परेशानी जयपुर। प्रदेश में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी जयपुर सहित करीब पूरे प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। इससे लोगों के चेहरे खिले हैं। वहीं बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। बारिश होने से किसानों के चेहरे भी […]
- जगह-जगह जलभराव से लोग हो रहे परेशानी
जयपुर। प्रदेश में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी जयपुर सहित करीब पूरे प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। इससे लोगों के चेहरे खिले हैं। वहीं बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिले हैं और किसानों ने अब खेतों की ओर रुख कर लिया है। आज सवेरे राजधानी जयपुर के बाहरी इलाकों में जमकर मेघ बरसे।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी बादल इस समय पूरे प्रदेश में छाए हुए हैं। आज सवेरे शहर के बाहर इलाके इंदिरा गांधी नगर के पास जमकर बारिश हुई। इससे पानी बह निकला। इसके अलावा अलवर में आज सवेरे जमकर बारिश हुई। इससे सड़कें बरसाती पानी से लबालब भर गई। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दौसा शहर में भी आज सवेरे काली घटाएं छाई। दौसा में भी आज सवेरे बारिश का दौर चला। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश होने के समाचार प्रदेश के अन्य जिलों से मिले हैं।