जयपुर

राजस्थान में 50 से ज्यादा नेताओं का कांग्रेस से मोह भंग, भाजपा से केवल एक आया

-6 पूर्व सांसद और 7 पूर्व विधायक भी छोड़ चुके हैं पार्टी, कांग्रेस में मची भगदड़ से थिंक टैंक परेशान
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2024, 9:38 PM IST
88888.jpg

जयपुर। कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक 50 से ज्यादा नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। हैरत की बात तो ये है कि पार्टी छोड़ने वालों में बड़े और दिग्गज चेहरे भी शामिल हैं। अब तक 6 पूर्व सांसद और 7 पूर्व विधायक भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में मची भगदड़ से थिंक टैंक भी परेशान है। जो नेता पार्टी छोड़कर गए हैं उनमें कई तो ऐसे हैं जो विधायक और सांसद भी रह चुके हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव के मुकाबले लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं की तादाद ज्यादा है। बताया जा रहा है कि अभी भी करीब 10 से ज्यादा कांग्रेस के नेता भाजपा के संपर्क में हैं, जो जल्द ही पार्टी छोड़ सकते हैं।

डैमेज कंट्रोल नहीं कर पा रही स्टेटलीडर शिप
बताया जा रहा है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा सहित दूसरे दलों में जाने वाले नेताओं को लेकर पार्टी की स्टेट लीडरशिप के पास पहले ही जानकारी थी लेकिन बावजूद उसके स्टेट लीडरशिप ने असंतुष्ट और नाराज नेताओं को मनाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई जबकि कांग्रेस थिंक टैंक ने भी स्टेट लीडरशिप को असंतुष्ट और नाराज नेताओं से बातचीत करने के निर्देश दिए थे। इधर पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं के कारण ग्रास रूट पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का भी मनोबल कम हो रहा है।

भाजपा में सेंधमारी में नहीं मिली बड़ी सफलता
एक ओर जहां बीजेपी कांग्रेस खेमे में बड़ी सेंधमारी कर चुकी है तो वहीं कांग्रेस भाजपा खेमें सेंधमारी में बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि चूरू से भाजपा सांसद रहे राहुल कस्वां ने जरूर कांग्रेस ज्वाइन की है लेकिन दूसरे असंतुष्ट नेताओं को अपने पहले में लाने में अभी तक कांग्रेस को सफलता नहीं मिली।

विधानसभा चुनाव में इन नेताओं ने छोड़ी थी पार्टी
विधानसभा चुनाव के दौरान जिन नेताओं ने पार्टी छोड़ी थी उनमें पूर्व सांसद सुभाष महरिया, ज्योति मिर्धा, पूर्व विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा, नंदलाल पूनिया, चंद्रशेखर बैद, राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, सुरेश मिश्रा, पंकज मेहता हैं। हालांकि गुढ़ा ने शिवसेना ज्वाइन की थी।

लोकसभा चुनाव से पहले इन नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस
लोकसभा चुनाव से पहले जिन नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी है उनमें पूर्व सांसद लालचंद कटारिया, खिलाड़ी लाल बैरवा, महेंद्रजीत सिंह मालवीया, करण सिंह यादव, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, राजेंद्र यादव, अलवर जिला प्रमुख बालवीर छिल्लर, रामपाल शर्मा, प्रताप पूनिया, सुरेश चौधरी सहित संगठन से जुड़े नेताओं ने ने भी कांग्रेस छोड़ी है।

वीडियो देखेंः- सांसद दानिश अली ने थामा 'हाथ' | Danish Ali joins Congress

Updated on:
20 Mar 2024, 9:38 PM IST
Published on: